Honda Elevate: जून के पहले हफ्ते में आ रही होंडा की मिडसाइज SUV, सामने आयीं ये डीटेल्स

Honda Car India इंडिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसे Honda Elevate नाम दिया है. कंपनी ने कहा कि एलिवेट को दुनियाभर में एसयूवी की भारी मांग को पूरा करने के लिए नये वैश्विक मॉडल के तौर पर विकसित किया गया है.
Honda Elevate Midsize SUV: जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा भारत में जल्द ही अपनी मिड साइज एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) पेश करने जा रही है. कंपनी ने ऑफिशियली इसके नाम का ऐलान भी कर दिया है. Honda Car India इंडिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसे Honda Elevate नाम दिया है.
Announcing the Honda Elevate. An all-new urban SUV in Honda’s line-up. Premiering this Summer. Stay tuned for more updates.#HondaElevate #NewHondaSUV #AllNewElevate pic.twitter.com/YttfeUse9f
— Honda Car India (@HondaCarIndia) May 3, 2023
होंडा कार्स इंडिया अगले महीने बाजार में अपनी मध्यम आकार की एसयूवी उतारने जा रही है. कंपनी ने इस कार को एलिवेट नाम दिया है. कंपनी ने बताया, ग्लोबल मॉडल की तरह विकसित एलिवेट को अगले महीने ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने कहा कि एलिवेट को दुनियाभर में एसयूवी की भारी मांग को पूरा करने के लिए नये वैश्विक मॉडल के तौर पर विकसित किया गया है. कंपनी ने बताया कि आगामी मॉडल को वैश्विक रूप से सबसे पहले भारत में पेश किया जाएगा.
Also Read: Brezza और Creta को छोड़, लोगों पर छायी इन सस्ती कारों की दीवानगी, जानिए कीमत और खूबियों की डीटेलजापानी वाहन विनिर्माता कंपनी होंडा मोटर कंपनी के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी होंडा कार्स इंडिया देश में फिलहाल सिर्फ दो मॉडल- सिटी और अमेज बेच रही है. कंपनी देश में तेजी से मजबूत हो रहे एसयूवी खंड में एलिवेट के साथ दोबारा प्रवेश करती दिख रही है. देश में कुल यात्री वाहनों में 47 प्रतिशत हिस्सेदारी एसयूवी खंड की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










