YouTube डिलीट करने जा रहा है ऐसे वीडियोज, कहीं आपने भी तो नहीं देख लिये!
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Aug 2023 3:58 AM
गूगल के स्वामित्व वाला वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म यूट्यूब स्वास्थ्य संबंधी उन भ्रामक सामग्रियों को हटाएगा, जो स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों या विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशानिर्देशों के विपरीत हैं.
Google YouTube Misinformation : यूट्यूब स्वास्थ्य संबंधी उन भ्रामक सामग्रियों को हटायेगा, जो स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों या डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों के विपरीत हैं. यूट्यूब ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, हम ऐसी सामग्रियों को हटा रहे हैं, जो हानिकारक या अप्रभावी कैंसर उपचार को बढ़ावा देती हैं या ऐसी सामग्री जो दर्शकों को पेशेवर चिकित्सा के संबंध में हतोत्साहित करती हैं. कंपनी अपने मंच पर उपलब्ध उन सामग्रियों को हटा देगी, जिनमें लहसुन से कैंसर ठीक होने या विकिरण चिकित्सा के बजाय विटामिन सी लेने जैसे दावे किये गये हैं.
गूगल के स्वामित्व वाला वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म यूट्यूब स्वास्थ्य संबंधी उन भ्रामक सामग्रियों को हटाएगा, जो स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों या विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशानिर्देशों के विपरीत हैं.
Also Read: Google Chrome के लिए आ रहा बड़ा अपडेट, हैकर्स की बढ़ जाएगी टेंशन
यूट्यूब ने हाल ही में एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, आज से हम ऐसी सामग्रियों को हटा रहे हैं जो हानिकारक या अप्रभावी कैंसर उपचार को बढ़ावा देती हैं या ऐसी सामग्री जो दर्शकों को पेशेवर चिकित्सा के संबंध में हतोत्साहित करती है. आने वाले हफ्तों में इसमें और तेजी लायी जाएगी.
गूगल के स्वामित्व वाले वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म यूट्यूब ने कहा कि वह अपने मंच पर उपलब्ध उन सामग्रियों को हटा देगी जिनमें ‘लहसुन से कैंसर ठीक होने’ या ‘विकिरण चिकित्सा के बजाय विटामिन सी लेने’ जैसे दावे किये गए हैं.
Also Read: YouTube: गलत सूचना और कंटेंट में हेरफेर के खिलाफ यूट्यूब करेगा कार्रवाई
यूट्यूब के निदेशक गर्थ ग्राहम और कंपनी के उपाध्यक्ष मैट हेलप्रिन के ब्लॉगपोस्ट के अनुसार, चिकित्सा संबंधी गलत सूचना नीतियों के लिए ‘दीर्घकालिक दृष्टिकोण’ के तहत दिशानिर्देश तीन श्रेणियों में होंगे. इनमें रोकथाम, उपचार और इनकार शामिल होंगे.
यूट्यूब ने ब्लॉगपोस्ट में कहा गया, ये नीतियां विशिष्ट स्वास्थ्य स्थितियों, उपचारों और सामग्रियों पर लागू होंगी, जो स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों या डब्ल्यूएचओ के विपरीत है. ब्लॉगपोस्ट के मुताबिक अतिरिक्त संदर्भ के लिए यूट्यूब ऐसे वीडियो में उम्र सीमा तय करेगा या वीडियो पर एक सूचना पैनल पेश करेगा.
Also Read: Indian Web Browser: Google Chrome और Apple Safari से टक्कर लेने आ रहा भारत का अपना वेब ब्राउजर
ब्लॉगपोस्ट के मुताबिक, हम व्यक्तिगत गवाही या किसी विशिष्ट चिकित्सा अध्ययन के परिणामों पर चर्चा करने वाली सामग्री को अपवाद के दायरे में रख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










