बड़े परिवार के साथ सफर हुआ आसान, 18 लाख में मिलेगी 14 सीटर फैमिली कार

फोर्स ट्रैवलर 3350
Force Traveller 3350: अगर आप भी फैमिली के साथ ट्रिप पर जाने के लिए एक बड़ी गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो फोर्स मोटर्स द्वारा निर्मित फोर्स ट्रैवलर 3350 आपके लिए परफेक्ट साबित होगा. क्योंकि,इस 14 सीट वाली गाड़ी में आपकी फैमिली आराम से एक साथ ट्रिप एन्जॉय करेगी. साथ ही इसमें सामान रखने के लिए भी काफी जगह मिलेगी.
Force Traveller 3350: अक्सर परिवार में ज्यादा लोग होने के कारण एक साथ ट्रिप पर जाने का सपना कई लोगों का अधूरा रह जाता है. क्योंकि, परिवार में 12 से 14 लोग हो तो फिर बाहर जाने के लिए अलग-अलग गाड़ियां करनी पड़ती है. जिससे मौज-मस्ती तो छूट ही जाती है लेकिन साथ में टेंशन भी हो जाती है कि दूसरी गाड़ी में आ रहे परिवार के लोग सही से ट्रेवल कर पा रहे हैं या नहीं. ऐसे में अगर आप भी इसी कारण अपने परिवार के साथ ट्रिप पर नहीं जा पा रहे हैं, तो फिर कोई बात नहीं. क्योंकि, अब आपको ट्रिप पर जाने के लिए अलग-अलग गाड़ी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, अब मार्केट में सिर्फ 6 से 8 सीटर ही नहीं बल्कि 14 सीटर की गाड़ी भी आने लगी है. जी हां, हम बात कर रहे हैं Force Traveller 3350 की. तो चलिए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में.
Force Traveller 3350: सीटींग कैपेसिटी और कीमत
Force Traveller 3350 एक 14 सीट वाली वैन है. जिससे आराम से एक बड़ी फैमिली एक साथ घूम सकती है. इस गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख रुपये है. हालांकि, कीमत अलग-अलग वेरिएंट्स पर निर्भर करता है. Force Traveller 3350 Super 2596CC, 4 सिलेंडर और 70L के साथ आती है. ऐसे में इस 14 सीट वाली गाड़ी में आपकी बड़ी फैमिली या फिर दोस्तों का ग्रुप आसानी से फिट हो सकता है. साथ ही इसमें लगेज और सामान रखने के लिए भी काफी जगह है.
Force Traveller 3350: इंजन
फोर्स ट्रैवलर 3350 में 2596 सीसी के साथ 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो TCIC, DI, FM2.6CR ED कॉमन रेल, पावर और माइलेज एफिशिएंसी को बैलेंस करता है. इंजन 350 टॉर्क और 115 का पावर जेनरेट करने के साथ विभिन्न जरूरतों के अनुसार आवश्यक ताकत और पिकअप ऑफर करता है. सड़क पर बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस गाड़ी को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और सिंक्रोमेश क्लच के साथ डिजाइन किया गया है.
Force Traveller 3350: डिजाइन
Force Traveller 3350 को आरामदायक सवारी देने के अनुसार डिजाइन किया गया है. जिससे यह किसी भी तरह की सड़क की स्थिति में कंट्रोल और स्थिरता सुनिश्चित करता है. इस गाड़ी का इंटीरियर यात्रियों के आराम और सुविधा के अनुसार खास डिजाइन किया गया है. इसमें बैठने की जगह से लेकर उचित हेडरूम और यात्री सुविधाएं हैं. इसके अलावा सड़क पर झटकों को कम करने के लिए इसमें सस्पेंशन सिस्टम को डिजाइन किया गया है, जो एक बेहतर और सेफ ट्रैवल एक्सपीरियंस ऑफर करता है.
15 लाख में 14 लोगों की सवारी, बड़े परिवार के लिए परफेक्ट है ये बड़ी गाड़ी
Creta और Seltos को टक्कर देने आयी Maruti Suzuki Victoris कितनी दमदार है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










