Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान, Twitter पर अगले हफ्ते आ रहा एक नया फीचर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Jan 2023 8:58 PM
Elon Musk Tweet Twitter New Feature - एलन मस्क ने बुकमार्क (Bookmark) बटन को लाइव करने के साथ ही, ट्विटर पर बग फिक्स और इमेज लेंथ क्रॉपिंग में बदलाव जैसी कई और नयी चीजें भी रोलआउट करने की बात कही है. इन सभी बदलावों में लगनेवाले समय के बारे में भी एलन मस्क ने जानकारी भी दी है.
Elon Musk Tweet | Twitter New Feature: टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने जब से माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) की कमान संभाली है, तब से इस प्लैटफॉर्म पर कई बदलाव किये जा रहे हैं. जहां एक तरफ ट्विटर अब तक बड़े पैमाने पर छंटनी कर चुकी है, वहीं प्लैटफॉर्म पर कई नये फीचर्स भी जारी किये गए हैं. अब एलन मस्क ने ट्वीट करके बताया है कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर बुकमार्क (Bookmark) बटन को जल्द लाइव किया जाएगा.
एलन मस्क ने बुकमार्क (Bookmark) बटन को लाइव करने के साथ ही, ट्विटर पर बग फिक्स और इमेज लेंथ क्रॉपिंग में बदलाव जैसी कई और नयी चीजें भी रोलआउट करने की बात कही है. इन सभी बदलावों में लगनेवाले समय के बारे में भी एलन मस्क ने जानकारी भी दी है. उनके ट्वीट से मालूम होता है कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर कई और बदलाव किए जाएंगे. मस्क ने ट्वीट किया है- बुकमार्क बटन ट्वीट डिटेल्स पेज पर जा रहा है, इमेज लेंथ क्रॉप और दूसरे मामूली बग फिक्स अगले हफ्ते आयेंगे. एलन मस्क ने बताया कि अगले हफ्ते से ट्विटर पर ये सारी चीजें अपडेट हो जाएंगी.
Also Read: Elon Musk ने पूछा- क्या मुझे Twitter CEO पद छोड़ देना चाहिए? इतने यूजर्स ने कहा – ‘हां’
ट्विटर के नये मालिक एलन मस्क ने यह भी बताया है कि ट्विटर पर बुकमार्क को सर्च करने के लायक बनाया जाएगा, ताकि यूजर्स को इन्हें ढूंढने में आसानी हो. एलन मस्क को ट्वीट करते हुए एक ट्विटर यूजर ने इमेज अपलोड करते समय क्रॉपिंग को डिसेबल करने की अनुमति देने वाला ऑप्शन देने के लिए कहा. इसके जवाब में एलन मस्क ने कहा कि उन्हें भी यह पसंद नहीं है. मस्क ने यह भी कहा है कि इस हफ्ते एक नया यूजर इंटरफेस (UI) आ रहा है. इसके जरिये यूजर्स आसानी से रेकमेंडेड और फॉलो सेगमेंट के बीच स्विच कर पाएंगे.
Also Read: Elon Musk ने बेच डाले Tesla के 3.58 अरब डॉलर के शेयर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










