Cyber Crime : फोन पे, पेटीएम का ऑनलाइन लिंक बनाकर ठगी करनेवाले के पास से मिले 5 लाख लोगों के मोबाइल नंबर

Updated:
विज्ञापन
Cyber Crime : फोन पे, पेटीएम का ऑनलाइन लिंक बनाकर ठगी करनेवाले के पास से मिले 5 लाख लोगों के मोबाइल नंबर

beware of cyber fraud – पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है जो फोन पे, पेटीएम का ऑनलाइन लिंक बनाकर लोगों से पैन कार्ड ब्लॉक होने का मैसेज भेज कर ठगी करता था.

विज्ञापन

Cyber Crime Alert : साइबर क्रिमिनल्स के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में झारखंड की गिरिडीह पुलिस को सफलता मिली है. इस बार पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है जो फोन पे, पेटीएम का ऑनलाइन लिंक बनाकर लोगों से पैन कार्ड ब्लॉक होने का मैसेज भेज कर ठगी करता था.

गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल के पास से पुलिस ने पांच लाख लोगों के मोबाइल नंबर बरामद की है. मुफस्सिल थाना इलाके के सिहोडीह के एक होटल में छापामारी कर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महदैया निवासी शंकर मंडल को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किया है.

पैन कार्ड ब्लॉक होने का मैसेज भेज कर ठगी

गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली कि सिहोडीह के एक होटल में कुछ साइबर क्रिमिनल्स लोगों को फोन पे, पेटीएम का ऑनलाइन लिंक बना कर लोगों से पैन कार्ड ब्लॉक होने का मैसेज भेज कर ठगी कर रहे हैं. सूचना के बाद त्वरित एक्क्शन लेते हुए एक टीम का गठन किया गया और उस होटल से आरोपी शंकर मंडल को गिरफ्तार किया गया.

Also Read: SMS पर शॉर्ट URL के जरिये हो रही धोखाधड़ी, सरकार ने जारी की चेतावनी

पांच लाख लोगों का मोबाइल नंबर मिला

गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल शंकर के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किया. जब शंकर के मोबाइल फोन की जांच की गई, तो उसमें यूपीआई, योनो, रिलायंस डीजिटल का वाउचर से ट्रांजैक्शन का वीडियो, एक्सिस बैंक का लॉगिंग स्क्रीनशॉट एवं अन्य बैंक के जरिये किये गए अवैध ट्रांजैक्शन का साक्ष्य मिला. इसके अलावा मोबाइल के एक शीट में करीब पांच लाख लोगों का मोबाइल नंबर और डेटा पाया गया. पूछताछ में शंकर ने अपने कई साथियों का नाम बताया है, जिसे लेकर पुलिस छापामारी कर रही है.

गूगल पे से उड़ाये 30 हजार

पुलिस लगातार साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चला रही है. हाल के 10 दिनों में 12 से अधिक साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. ये सभी साइबर क्रिमिनल बैंक में रखे गरीबों के पैसे की ठगी करते हैं. वहीं, गुमला में भी साइबर क्रिमिनल्स ने एक महिला से 29,804 रुपये की ठगी की.

Also Read: Cyber Fraud से बचाने में TrueCaller की मदद लेगी पुलिस, ये है प्लान

पीड़ित ने बताया कि पिछले दिनों मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया. फोन करनेवाले ने खुद को गुमला सदर अस्पताल का कर्मी बताया. कहा कि आपके बच्चे के इलाज का पैसा अकाउंट में नहीं जा रहा है, इसलिए आप गूगल पे का नंबर दीजिए. इस पर साइबर क्रिमिनल को गूगल पे का नंबर दिया गया. इसके बाद साइबर क्रिमिनल ने पीड़ित को एक रुपया भेजा.

रुपया रिसीव करने के कुछ देर बाद उसके अकाउंट से पहले 9,805 रुपये ट्रांसफर हो गए. फिर, कुछ देर बाद 19,999 रुपये कट गए. इसके बाद से साइबर क्रिमिनल्स ने अपना मोबाइल बंद कर दिया. ठगे जाने का एहसास होने के बाद पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करते हुए ठगी के रुपये वापस दिलाने की मांग की है.

Also Read: Online Fraud: ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़ी यह खबर आपको कर देगी हैरान, कहीं आप भी तो नहीं बने शिकार

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola