Coronavirus का आतंक : स्मार्टफोन की बिक्री 38% गिरी; Samsung Oppo Vivo के प्लांट भारत में बंद, महंगे होंगे हैंडसेट्स

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Mar 2020 3:01 PM

विज्ञापन

CoVID 19 affects Smartphone sales in India: कोरोना वायरस (coronavirus outbreak) का बुरा असर इस समय लगभग पूरी दुनिया पर पड़ा है. भारत में दिल्ली सहित कई राज्यों में लॉक डाउन (lockdown) का ऐलान कर दिया गया है. कोरोना वायरस का असर स्मार्टफोन इंडस्ट्री (covid 19 impact on smartphone industry) पर भी पड़ा है. दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग (samsung) नोएडा स्थित अपने सबसे बड़े प्लांट को कुछ दिनों के लिए शट डाउन कर रही है.

विज्ञापन

CoVID 19 affects Smartphone sales in India: कोरोना वायरस (coronavirus outbreak) का बुरा असर इस समय लगभग पूरी दुनिया पर पड़ा है. भारत में दिल्ली सहित कई राज्यों में लॉक डाउन (lockdown) का ऐलान कर दिया गया है. कोरोना वायरस का असर स्मार्टफोन इंडस्ट्री (covid 19 impact on smartphone industry) पर भी पड़ा है. दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग (samsung) नोएडा स्थित अपने सबसे बड़े प्लांट को कुछ दिनों के लिए शट डाउन कर रही है.

बताते चलें कि सैमसंग का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नोएडा में है और यहां हर साल 120 मिलियन स्मार्टफोन्स बनाये जाते हैं. कंपनी ने फिलहाल 23 मार्च से 25 मार्च तक के लिए इसे बंद किया है और अपने कर्मचारियों को कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम (work from home) के लिए कहा है.

सैमसंग (samsung) के अलावा भारत में ओप्पो (oppo), वीवो (vivo) और एलजी (lg) के भी प्लांट हैं, जिसे कंपनियां कुछ समय के लिए बंद कर रही हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लॉकडाउन (lockdown) का ऐलान किया है और इस दौरान कमर्शियल एक्टिविटीज भी बंद रहेंगी.

ज्यादातर कंपनियों के प्लांट्स उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हैं, ऐसे में वहां भी काम प्रभावित होगा. फिलहाल इन कंपनियों ने 25 मार्च तक के लिए ही शटडाउन किया है, लेकिन जो स्थिति है उसे देखते हुए कंपनी इसे आगे भी बढ़ा सकती हैं.

मोबाइल इंडस्ट्री पर कोरोना वायरस के असर के बारे में बात करें, तो इतिहास में पहली बार दुनिया भर में स्मार्टफोन की बिक्री (smartphone sales) में 38% तक की गिरावट आयी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले महीने COVID 19 आउटब्रेक की वजह से सिर्फ एशिया में स्मार्टफोन की मांग कम हुई थी, लेकिन धीरे धीरे इसका असर दुनिया भर में हुआ और अब ग्लोबल डिमांड कम हो गई है.बताया जा रहा है कि कुछ एशियन फैक्ट्रियों में स्मार्टफोन्स का उत्पादन नहीं हो रहा है, जबकि ज्यादातर कस्टमर्स स्मार्टफोन खरीदने के लिए रीटेल स्टोर्स जाना ही नहीं चाहते हैं. इस वजह से स्मार्टफोन की डिमांड में कमी दर्ज की जा रही है.

भारत में स्मार्टफोन कंपनियों के लिए एक बड़ा बाजार है और यहां इसका असर ज्यादा हो सकता है. फोन भी महंगे होने की उम्मीद है. कोरोना वायरस और मोबाइल पर जीएसटी (GST) बढ़ाये जाने की वजह से आने वाले समय में कंपनियां भारत में अपने स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola