ChatGPT का ऐप इन स्मार्टफोन्स पर डाउनलोड कर सकते हैं आप, ये रहा तरीका
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Jul 2023 10:13 PM
chatgpt android version - अब तक वेब और iOS प्लैटफाॅर्म पर उपलब्ध ChatGPT का जादू अब एंड्रॉयड डिवाइस के लिए भी लॉन्च किया जा चुका है. आइए जानते हैं कि एंड्रॉयड फोन में ChatGPT को आप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं-
ChatGPT Android Download : ओपनएआई (OpenAI) सॉफ्टवेयर कंपनी का एडवांस्ड लैंग्वेज मॉडल चैटजीपीटी (ChatGPT) आजकल खूब चर्चा में है. इस AI चैट बॉट का इस्तेमाल लोग अपनी तरह – तरह की जरूरत के अनुसार कर रहे हैं. अब तक वेब और iOS प्लैटफाॅर्म पर उपलब्ध ChatGPT का जादू अब एंड्रॉयड डिवाइस के लिए भी लॉन्च किया जा चुका है. आइए जानते हैं कि एंड्रॉयड फोन में ChatGPT को आप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं-
ChatGPT का एंड्राॅयड ऐप लाॅन्च
ChatGPT का ऐप एंड्राॅयड के लिए लाॅन्च हो चुका है. Open AI ने हालांकि अभी कुछ ही देशों के लिए यह सुविधा दी है. कंपनी द्वारा किये गए ट्वीट में बताया गया कि ChatGPT for Android भारत के अलावा अमेरिका, ब्राजील और बांग्लादेश के लिए उपलब्ध हो गया है. ओपनएआई सॉफ्टवेयर कंपनी ने इसके साथ यह भी जानकारी दी कि अगले हफ्ते तक कई और देशों के लिए यह उपलब्ध हो जाएगा.
Also Read: ChatGPT और Google Bard को टक्कर देने आया Meta का AI लैंग्वेज मॉडल Llama2ChatGPT के लिए दो वर्जन एंड्रॉयड के लिए आये
ओपनएआई ने चैटजीपीटी के लिए दो वर्जन तैयार किये हैं. एक फ्री वर्जन है और दूसरा पेड वर्जन है. आपको बता दें कि पेड वर्जन में ChatGPT का लेटेस्ट वर्जन मिलता है और इसमें कोई लिमिटेशन नहीं होगी. वहीं, फ्री वाले वर्जन में लिमिट के साथ चैट जीपीटी का पुराना मॉडल मिलेगा. यह भी जान लीजिए कि फ्री वर्जन पेड वर्जन के मुकाबले धीमा चलेगा.
ChatGPT for Android is now available for download in the US, India, Bangladesh, and Brazil! We plan to expand the rollout to additional countries over the next week. https://t.co/NfBDYZR5GI
— OpenAI (@OpenAI) July 25, 2023
एंड्राॅयड में ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
चैटजीपीटी ऐप को एंड्राॅयड फोन में डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने प्ले स्टोर पर जाना है. यह ऐपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर, दोनों पर ही उपलब्ध है. इन जगहों से आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. दूसरे ऐप्स की तरह इसे भी डाउनलोड करने के बाद साइन-अप करना होगा. यहां ई-मेल आईडी डालकर आप अपना पासवर्ड क्रिएट कर लॉगइन कर सकते हैं. आपको बता दें कि ChatGPT AI टूल को पिछले साल नवंबर महीने में लॉन्च किया गया था. लॉन्च के बाद से ही इसने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था. लॉन्च किये जाने के चार महीनों के अंदर ही इसने 100 मिलियन यूजर्स हासिल कर लिये थे, जिसकी वजह से यह ऐसा करने वाला सबसे फास्ट इंटरनेट एप्लीकेशन के रूप में सामने आया.
Also Read: ChatGPT को पीछे छोड़ Threads ने हासिल की यह खास उपलब्धिप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










