ChatGPT और Google Bard को टक्कर देने आया Meta का AI लैंग्वेज मॉडल Llama2

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Jul 2023 6:26 PM

विज्ञापन

What Is Meta AI Model Llama2 - मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक के लिए एआई चैटबॉट पेश कर दिया है. खास बात यह है कि इसके लिए मेटा ने माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) से साझेदारी की है.

विज्ञापन

Meta AI Model Llama2 : चैटजीपीटी (ChatGPT) की दिनोंदिन बढ़ती लोकप्रियता के बीच इन दिनों टॉप टेक्नोलॉजी कंपनियों में अपने – अपने चैट जेनेरेटिव एआई मॉडल (Chat Generative AI Model) लॉन्च करने की होड़ मच गई है. गूगल ने ताबड़तोड़ अपना बार्ड (Google Bard) लॉन्च किया. वहीं, दुनिया के सबसे बड़े अमीर एलन मस्क (Elon Musk) ने भी अपना एआई मॉडल एक्सएआई (xAI) लॉन्च करने की घोषणा कर दी. अब इस रेस में मेटा (Meta) भी कूद गई है. अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म और कई अहम बेहतरीन ऐप्स और फीचर्स के लिए जाना जानेवाली मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक के लिए एआई चैटबॉट पेश कर दिया है. खास बात यह है कि इसके लिए मेटा ने माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) से साझेदारी की है. यही माइक्रोसॉफ्ट चैटजीपीटी बनानेवाली कंपनी ओपनएआई (OpenAI) को फंड करनेवाली कंपनी भी है.

चैटजीपीटी और गूगल के बार्ड को टक्कर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक की मूल कंपनी मेटा अपने कृत्रिम बुद्धिमत्ता चैटबॉट लामा 2 (Meta AI ChatBot) को माइक्रोसॉफ्ट सहित प्रमुख क्लाउड प्रोवाइडर्स के साथ साझेदारी के माध्यम से कमर्शियल उपयोग के लिए उपलब्ध करा रही है. मेटा का यह एआई सिस्टम बनाया है, जो चैटजीपीटी और गूगल के बार्ड को टक्कर देती है. इसे Llama 2 के नाम से जाना जाता है. मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ऐलान किया कि कंपनी अपने एआई लार्ज लैंग्वेज मॉडल के नेक्स्ट जेनरेशन को पेश करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी कर रही है. इस तकनीक को कमर्शियल उपयोग के लिए मुफ्त बना रही है. मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि लोग इसके नये एआई मॉडल को सीधे या साझेदारी के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं, जो उन्हें माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड प्लैटफॉर्म अज्योर (Azure AI) पर माइक्रोसॉफ्ट के सुरक्षा और कंटेंट टूल के साथ उपलब्ध कराता है.

undefined
Also Read: ChatGPT को पीछे छोड़ Threads ने हासिल की यह खास उपलब्धि

मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट में शेयर की जानकारी

मार्क जुकरबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि ओपन सोर्स इनोवेशन को बढ़ावा देता है क्योंकि यह कई डेवलपर्स को नयी तकनीक के साथ निर्माण करने में सक्षम बनाता है. यह प्राइवेसी और सिक्योरिटी में भी सुधार करता है. मेरा मानना है कि अगर इकोसिस्टम ओपन होता है तो यह अधिक संभावनाओं के द्वार खोलता है. यही कारण है कि हम लामा 2 की ओपन सोर्सिंग कर रहे हैं. माइक्रोसॉफ्ट अपनी ओर से कंटेंट फिल्टरिंग जैसे क्लाउड टूल के इस्तेमाल के लिए Azure AI कैटलॉग के माध्यम से Llama 2 को उपलब्ध करा रहा है. यह टूल सीधे विंडोज पीसी (Windows PC) पर भी चल सकता है. इसके साथ ही अमेजन वेब सर्विसेज (Amazon Web Services) और हगिंग फेस (Huggingface) जैसे बाहरी प्रदाताओं के माध्यम से भी उपलब्ध होता रहेगा.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola