ePaper

Bizarre News: दूल्हे की कार को बना दिया चिप्स-कुरकुरे की शॉप, वीडियो वायरल

Updated at : 06 Apr 2024 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
Bizarre News: दूल्हे की कार को बना दिया चिप्स-कुरकुरे की शॉप, वीडियो वायरल

बंदे ने दूल्हे की कार को बना दिया चिप्स-कुरकुरे की दुकान. फोटो: प्रभात खबर

Bizarre News: कई लोग अपनी शादी को अनोखा बनाने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के तरीके अख्तियार करते हैं. ऐसी ही एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Bizarre News: शादी दो दिलों, दो परिवार और दो समाज को मिलाती है. शादी में खर्च भी होते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि भारत समेत पूरी दुनिया में शादी महज एक दो युवा जोड़ी को गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने वाला संस्कार नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा कार्यक्रम भी है, जिसमें सगे-संबंधियों के अलावा समाज के लोग भी जुड़ते हैं. कई लोग अपनी शादी को अनोखा बनाने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के तरीके अख्तियार करते हैं. ऐसी ही एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बंदे ने शादी में दूल्हे की कार को फूलों से सजाने के बजाय उसके चारों ओर कुरकुरे और चिप्स के पैकेट लटका दिए.

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल

दरअसल, शादी में दूल्हे की इस अनोखी कार वाला वीडियो सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर सतपाल यादव नामक यूजर ने एक वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में दूल्हे की कार फूलों से सजी होने के बजाय चिप्स और कुरकुरे के पैकेट से ढंकी हुई दिखाई दे रही है. इस कार को देखने के बाद ऐसा लगता है, मानो बंदे ने कार को चिप्स और कुरकुरे की दुकान बना रखी हो.

अलग-अलग फ्लेवर के लटके हैं चिप्स

वायरल वीडियो में एक सफेद कार पर अलग-अलग फ्लेवर, रंग और ब्रांड वाले चिप्स और कुरकुरे के पैकेट लगे हुए हैं. कार अचानक भीड़ के बीच आती है. कार को देखकर लोग अलग हट जाते हैं और फिर कार आगे बढ़ जाती है. इस वीडियो को गौर से देखने के बाद इन पैकेटों के पीछे गुलाब के फूलों से बने झालर भी दिखाई देते हैं, जिन्हें चिप्स के पैकेटों से ढंक दिया गया है.

Also Read: Toyota Taisor से माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में मची खलबली, पंच-एक्सटर की बढ़ गई टेंशन

इंस्टाग्राम पर मिले 1.74 मिलियन से अधिक लाइक

सबसे बड़ी बात यह है कि सतपाल यादव के हैंडल से पोस्ट किए गए इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसमें एक यूजर ने मजाकिया लहजे में प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा, ‘भैया, एक ग्रीन लेज देना.’ एक दूसरे बंदे ने लिखा, ‘एक-एक पैकेट काम आएगा, रोजेज वेस्ट हो जाते हैं.’ आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को करीब 1.74 मिलियन से अधिक लाइक मिले हैं. अब जब इस वीडियो को इतने अधिक लोगों ने पसंद किया है, तब तो यह शादी सुपर-डुपर हिट है.

Also Read: Car Safety Features: कार को ये 5 फीचर्स बनाते हैं सेफ, आपकी गाड़ी में हैं क्या?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola