786 नंबर वाली 8 करोड़ की कार में घूमता था अतीक अहमद, कार कलेक्शन में लैंड क्रूजर से पजेरो तक शामिल

Atiq Ahmed Shot Dead Atique Ahmad Car Collection – अतीक अहमद के बारे में कहा जाता है कि उसे लग्जरी गाड़ियों को अपने काफिले में शामिल करना और उनमें घूमना पसंद था. अतीक के पास लैंड क्रूजर, पजेरो, मर्सिडीज जैसी कई गाड़ियां थीं.
Atiq Ahmad Car Collection: उत्तर प्रदेश के बाहुबली माफिया डॉन अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और उसके भाई अशरफ (Ashraf) की शनिवार की रात करीब 10 बजे पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या (Atiq Ahmad Killed) कर दी गई. अतीक और अशरफ को प्रयागराज के अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए लाया गया था. जब हमलावरों ने गोलियां चलायीं, तब दोनों भाई मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे. अतीक अहमद के सिर में एक गोली लगी और वह वहीं ढेर हो गया. पुलिस का कहना है कि हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आये थे.
लग्जरी कारों का शौकीन था अतीक अहमद
पूर्व सांसद और विधायक अतीक अहमद के बारे में कहा जाता है कि उसे लग्जरी गाड़ियों को अपने काफिले में शामिल करना और उनमें घूमना पसंद था. अतीक के पास लैंड क्रूजर, पजेरो, मर्सिडीज जैसी कई गाड़ियां थीं. इसके साथ सबसे चर्चित उसकी हमर कार थी. अतीक ने 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान कानपुर में इस कार की खूब शोबाजी की थी. सबसे खास इस कार का नंबर था. कार के रजिस्ट्रेशन नंबर की आखिरी तीन अंक 786 था.
Also Read: अतीक अहमद और अशरफ की कैमरे के सामने गोली मारकर हत्या, तीनों हमलावर गिरफ्तार, देखें Video
अतीक अहमद के बेड़े में कौन-कौन गाड़ियां शामिल
अतीक अहमद के बारे में यह कहा जाता था कि वह अपनी रॉबिनहुड इमेज का दिखावा करता था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भी कहा जाता है कि उसे अाधुनिक हथियारों और लग्जरी गाड़ियों का बड़ा शौक था. भारत की सबसे महंगी गाड़ियां अतीक के काफिले में अक्सर देखी जाती थीं. कई बार वह इन लग्जरी गाड़ियों की सवारी करता नजर आता था, तो कई बार वह ड्राइविंग सीट पर भी नजर आ जाता था.
अतीक अहमद के नाम पर 5 कार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाहुबली अतीक ने ज्यादातर महंगी गाड़ियों को अपने या परिवार के किसी सदस्य के नाम पर नहीं खरीदा था. अतीक के नाम पर केवल 5 गाड़ियां थीं. इनमें 1991 मॉडल की टोयोटा लैंड क्रूजर, 1990 मॉडल की मारुति जिप्सी, 1993 मॉडल की महिंद्रा जीप, 1993 मॉडल की पिएजो जीप और 2012 मॉडल की पजेरो कार शामिल थी. खबरों की मानें, तो पुलिस ने पिछले ही महीने उसकी कुछ लग्जरी कारों को जब्त कर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










