ePaper

App ने नाशपाती को लोगो बनाया, तो चिढ़ गया Apple

Updated at : 11 Aug 2020 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
App ने नाशपाती को लोगो बनाया, तो चिढ़ गया Apple

apple, apple, logo, apple notice to Prepear: टेक दिग्गज ऐपल कंपनी एक रेसपी ऐप को लोगो के तौर पर नाशपाती लगाने से रोकना चाहती है. ऐपल कंपनी का कहना है कि यह लोगों को कंफ्यूज कर देगा. इसे लेकर ऐपल ने कंपनी को नोटिस (apple notice to Prepear) भेज दिया है.

विज्ञापन

Apple notice to Prepear: टेक दिग्गज ऐपल कंपनी एक रेसपी ऐप को लोगो के तौर पर नाशपाती लगाने से रोकना चाहती है. ऐपल कंपनी का कहना है कि यह लोगों को कंफ्यूज कर देगा. इसे लेकर ऐपल ने कंपनी को नोटिस (apple notice to Prepear) भेज दिया है.

ऐपल ने यह नोटिस लेनहैम ऐक्ट के तहत जारी किया गया है. अमेरिका में लेनहैम ऐक्ट के तहत ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन होता है. मालूम हो कि अमेरिका में सुपर हेल्दी किड्स नाम की कंपनी ने प्रिपीयर नाम से ऐप बनाया है. इसका लोगो नाशपाती वाला है, जिसपर विवाद खड़ा हुआ है.

ऐपल ने अपने नोटिस में कहा है कि प्रिपीयर ऐप को देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाएंगे कि यह ऐपल का ऐप है. अब प्रिपीयर के को फाउंडर ने ऐपल के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है. इसे अबतक 14,000 से ज्यादा साइन मिल चुके हैं. इसे नाशपाती को सेब से बचाएं (Save the Pear from Apple) नाम से चलाया जा रहा है.

Also Read: Apple ने दिया चीन को झटका, iOS स्टोर से हटाये 25 हजार से ज्यादा चाइनीज गेमिंग ऐप्स

प्रिपीयर ऐप की डेवेलपर कंपनी के को फाउंडर लिखते हैं कि उनकी कंपनी काफी छोटी है और वह ऐपल जैसी बड़ी कंपनी के खिलाफ लीगल लड़ाई में नहीं जीत सकती, इसलिए लोगों को उनकी मदद करनी चाहिए.

आपको बताते चलें कि ऐपल पहले भी ऐसा कर चुकी है. 2019 में ऐपल ने नॉर्वे की कंपनी पर मुकदमा दायर कर दिया था. इसके बाद जर्मनी की कंपनी पर ऐसा ही केस किया गया था. फिलहाल ऐपल की पूरी कोशिश है कि प्रिपीयर को ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन न मिले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola