Maruti Alto, Renault Kwid को टक्कर देने नये कलेवर में आ रही यह धांसू कार

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Apr 2020 6:01 PM

विज्ञापन

Maruti Suzuki Alto Renault Kwid rival 2020 Datsun Redi-Go teased : मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) और रेनो क्विड (Renault Kwid) को टक्कर देने के लिए डटसन ने रेडी-गो (Datsun Redi-Go) लॉन्च की थी. रेडी गो को नये डुअल-ड्राइविंग मोड तथा रश आवर मोड के साथ भारत की सड़कों पर उतारा गया. इस कार को कॉमन मॉड्यूल फैमिली प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. डटसन अपनी छोटी कार रेडी-गो को नये अवतार (new Datsun Redi-Go facelift) में ला रही है. इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा.

विज्ञापन

Maruti Suzuki Alto Renault Kwid rival Datsun Redi-Go teased : मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) और रेनो क्विड (Renault Kwid) को टक्कर देने के लिए डटसन ने रेडी-गो (Datsun Redi-Go) लॉन्च की थी. रेडी गो को नये डुअल-ड्राइविंग मोड तथा रश आवर मोड के साथ भारत की सड़कों पर उतारा गया. इस कार को कॉमन मॉड्यूल फैमिली प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है.

Also Read: Hyundai की सबसे सस्ती कार BS6 इंजन के साथ लॉन्च

डटसन अपनी छोटी कार रेडी-गो को नये अवतार (new Datsun Redi-Go facelift) में ला रही है. इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने Datsun Redi-Go फेसलिफ्ट की टीजर तस्वीरें जारी की हैं. इन तस्वीरों से साफ हुआ है कि कार के लुक में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. नयी डटसन रेडी-गो की टक्कर मारुति ऑल्टो (Maruti Alto) और रेनॉ क्विड (Renault Kwid) जैसी एंट्री लेवल कारों (Entry Level Cars) से होगी.

Also Read: Maruti ने पेश किया Alto का BS VI CNG मॉडल, मिलेगा 31.59 km का माइलेज

डटसन ने कहा है कि नयी रेडी-गो बोल्ड और स्पोर्टी लुक में आयेगी. टीजर तस्वीरों से साफ हुआ है कि कार का फ्रंट लुक बिल्कुल नया होगा. अपडेटेड रेडी-गो की ग्रिल मौजूदा मॉडल से बड़ी है, जिससे इसका फ्रंट लुक बोल्ड लग रहा है. ग्रिल के दोनों तरफ L-शेप में लंबी एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं. रेडी-गो फेसलिफ्ट का फ्रंट बंपर और हेडलैम्प क्लस्टर भी नया है.

Also Read: 2020 Renault Duster BS6 लॉन्च, जानें कितनी बदली है यह SUV

नयी रेडी-गो की दूसरी टीजर तस्वीर में कार की प्रोफाइल दिख रही है. अपडेटेड कार की टेललाइट्स नयी हैं. पीछे की तरफ इंटीग्रेटेड स्पॉइलर दिया गया है, जो इसकी डिजाइन में स्पोर्टीनेस जोड़ता है. साइड में फ्रेंडर्स पर डटसन की बैजिंग दी गई है.

Also Read: 2020 Maruti Dzire: मारुति ने नये अवतार में पेश की 6 लाख रुपये से सस्ती डिजायर

डटसन ने कार के फीचर्स, इंजन और वेरिएंट के डीटेल शेयर नहीं किये हैं. उम्मीद है कि इंजन और फीचर लिस्ट मौजूदा मॉडल की तरह ही होंगे. हालांकि, अपडेटेड कार में कुछ नये फीचर भी शामिल किये जा सकते हैं.

Also Read: Renault Triber Launch: 5 लाख से कम में आयी 7 सीटर कार, खूबियां दमदार

डटसन रेडी-गो दो इंजन ऑप्शन- 800cc पेट्रोल और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन में आती है. दोनों इंजन के साथ 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है. 1.0 लीटर इंजन के साथ AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है.

Also Read: Tata Motors और Hyundai बंपर डिस्काउंट के साथ ऑनलाइन बेच रहे कार, Lockdown का उठाइए फायदा

फिलहाल डटसन रेडी-गो 5 वेरिएंट में उपलब्ध है. इनकी कीमत 2.80 लाख से 4.37 लाख रुपये के बीच है. यह कीमत एक्स शोरूम दिल्ली की हैं. नये मॉडल की कीमत इससे कुछ ज्यादा हो सकती है.

Also Read: Maruti Suzuki Jimny: मारुति सुजुकी जिप्सी जल्द आ रही नये अंदाज में, जानें हर डीटेल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola