Hyundai की सबसे सस्ती कार BS6 इंजन के साथ लॉन्च
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Apr 2020 5:58 PM
BS6 Hyundai Santro Launch: Hyundai ने अपने लोकप्रिय छोटी कार Santro को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है. इस कार में काफी बदलाव किये गए हैं, वहीं इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है. गाड़ी की नयी कीमत और फीचर्स में हुए बदलाव के बारे में आइए जानें-
BS6 Hyundai Santro Launch: Hyundai ने अपने लोकप्रिय छोटी कार Santro को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है. इस कार में काफी बदलाव किये गए हैं, वहीं इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है. गाड़ी की नयी कीमत और फीचर्स में हुए बदलाव के बारे में आइए जानें-
Also Read: Hyundai लायेगी सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानें
Hyundai Santro BS6 के फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ABS, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा, रियर डिफॉगर, इंपेक्ट/स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक/लॉक, फ्रंट सीट बेल्ट प्रीटेंशनर और स्ट्रॉन्ग बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है.
Also Read: Bajaj CT and Platina BS 6 : बजाज की सबसे सस्ती बाइक्स बीएस 6 के साथ लॉन्च
कार के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है, जबकि रियर में ड्रम ब्रेक है. कार के फ्रंट में मैकफर्सन स्ट्रट सस्पेंशन है और पीछे की तरफ टोर्शियन बीम एक्स्ल सस्पेंशन दिया गया है. बीएस6 सैंट्रो की लंबाई 3610 एमएम, चौड़ाई 1645 एमएम, ऊंचाई 1560 एमएम और व्हीबेस 2400 एमएम है. वहीं फ्यूल टैंक कैपसिटी की बात करें, तो इसमें 35 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है.
Also Read: Royal Enfield ने लॉन्च की सबसे सस्ती Bullet, जानें कीमत और कैसे है दूसरी बाइक से अलग
बीएस 6 ह्युंडई सैंट्रो में 1086 सीसी का 4 सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 5500 आरपीएम पर 68 एचपी की पावर और 4500 आरपीएम पर 99 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इस हैचबैक का इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है.
Also Read: Hero MotoCorp की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल का BS-VI अवतार लॉन्च
Hyundai Santro BS6 की कीमत 4.57 लाख रुपये से शुरू होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










