Airtel और Nokia के बीच हुई 7,636 करोड़ रुपये की डील, ग्राहकों को होंगे ये फायदे
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Apr 2020 4:32 PM
Airtel Nokia Deal : रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भारतीय टेलीकॉम मार्केट में जब से एंट्री ली है, तब से बाकी सभी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है. रिलायंस जियो को मजबूती से टक्कर सिर्फ एयरटेल ही दे रहा है. अधिकतर लोग एयरटेल के अच्छे नेटवर्क की वजह से उसे इस्तेमाल करते हैं. इसी बीच एयरटेल (Airtel) ने अपने 4G नेटवर्क को मजबूत बनाने और 5G नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के लिए नोकिया (Nokia) के साथ डील (Airtel Nokia Deal) कर ली है. इसका मतलब यह हुआ कि अब एयरटेल का नेटवर्क पहले से भी बेहतर हो जाएगा, जो इसके ग्राहकों को अच्छी खबर है.
Airtel Nokia Deal : रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भारतीय टेलीकॉम मार्केट में जब से एंट्री ली है, तब से बाकी सभी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है. रिलायंस जियो को मजबूती से टक्कर सिर्फ एयरटेल ही दे रहा है. अधिकतर लोग एयरटेल के अच्छे नेटवर्क की वजह से उसे इस्तेमाल करते हैं.
इसी बीच एयरटेल (Airtel) ने अपने 4G नेटवर्क को मजबूत बनाने और 5G नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के लिए नोकिया (Nokia) के साथ डील (Airtel Nokia Deal) कर ली है. इसका मतलब यह हुआ कि अब एयरटेल का नेटवर्क पहले से भी बेहतर हो जाएगा, जो इसके ग्राहकों को अच्छी खबर है.
Also Read: Airtel तीन महीने में 54,218 करोड़ रुपये कमाकर टॉप पर, Reliance Jio को हुई सबसे कम आमदनी
भारती एयरटेल और नोकिया के बीच एक बड़ी डील हुई है. इसके तहत एयरटेल के 4जी नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और 5जी नेटवर्क को डेवलप करने में भी नोकिया की ओर से मदद मिलेगी. इस डील के जरिये देश के सभी नौ सर्कल्स में एयरटेल 5जी नेटवर्क के लिए काम करेगा. यह डील एक बिलियन डॉलर यानी लगभग 7,636 करोड़ रुपये की बतायी जा रही है. हालांकि डील की रकम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
एयरटेल के नेटवर्क में नोकिया सबसे बड़ा 4जी वेंडर है. वहीं आने वाले समय में नोकिया 5जी नेटवर्क के लिए 3,00,000 रेडियो यूनिट्स लगाएगा. इस डील के बाद नोकिया ने कहा है कि वह एयरटेल को जरूरी उपकरण और सेवाएं उपलब्ध कराएगा. जिन इलाकों में एयरटेल का नेटवर्क कमजोर है, उन इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर काम होगा.
इस साझेदारी पर भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने कहते हैं, हम एक दशक से अधिक समय से नोकिया के साथ काम कर रहे हैं और अपने नेटवर्क की क्षमता और कवरेज को बेहतर बनाने में खुशी महसूस कर रहे हैं.
वहीं इस साझेदारी के बाद नोकिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव सूरी ने कहा, हमने कई वर्षों तक भारती एयरटेल के साथ मिलकर काम किया है और लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए खुशी हो रही है. यह परियोजना उनके मौजूदा नेटवर्क को बढ़ाएगी और एयरटेल ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और भविष्य में 5जी सेवाओं के लिए नींव भी रखेगी.
Also Read: अपने डिस्ट्रिब्यूटर और रिटेल फ्रैंचाइजी के 25,000 कर्मचारियों को अप्रैल महीने का वेतन देगी Airtel
इस डील के तहत नोकिया SRAN (सिंगल रेडियो एक्सेस नेटवर्क) प्रोडक्ट्स के जरिये एयरटेल की मदद करेगा. बताते चलें कि SRAN के जरिये टेलीकॉम ऑपरेटर को 2जी, 3जी और 4जी नेटवर्क को मैनेज करने में मदद मिलती है. इसके अलावा नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलती है.
मालूम हो कि मौजूदा समय में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम बाजार है. साल 2025 तक भारत में यूनिक मोबाइल यूजर्स की संख्या 92 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी, जिनमें से 8 करोड़ 5जी यूजर्स होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










