Xiaomi Mi Note 3 की पहली झलक देखें, जानें क्या होंगे फीचर्स

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2017 5:01 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : Xiaomi Mi Note 3 कीएक फोटो तस्वीर हालही में लीक हुई है. इस लीक फोटो के मुताबिक, मी नोट 3 में एक डुअल कर्व्ड फ्रंट पैनल होगा. फोन में आगे की तरफ दिये गये होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल होगा. सबसे खास बात यह है कि मी नोट 3 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : Xiaomi Mi Note 3 कीएक फोटो तस्वीर हालही में लीक हुई है. इस लीक फोटो के मुताबिक, मी नोट 3 में एक डुअल कर्व्ड फ्रंट पैनल होगा.

फोन में आगे की तरफ दिये गये होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल होगा. सबसे खास बात यह है कि मी नोट 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जायेगा. डुअल रियर कैमरा सेटअप का डिजाइन मी 6 की तरह दिख रहा है.

शाओमी मी नोट 3 में क्वालकॉम का लेटेस्ट दमदार स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिये जाने का दावा किया गया है. फोन में 5.7 इंच क्वाड एचडी रिजॉल्यूशन वाला कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है.

शाओमी का यह दमदार फोन आज नहीं खरीदा, तो पछतायेंगे

इसके साथ ही Xiaomi Mi Note 3 में 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज के साथ आने का खुलासा हुआ है. इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा दिया जा सकता है.

बताते चलें कि इसके पहले आयी रिपोर्ट के अनुसार, मी नोट 3 के लेटेस्ट मीयूआई 9 के साथ आने का भी पता चला था. रिपोर्ट के अनुसार, मी नोट 3 पहला डिवाइस होगा जिसमें मीयूआई 9 दिया जायेगा. साथ ही, यह स्मार्टफोन 4000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola