बीएसएनएल ने शुरू की सैटेलाइट फोन सेवा, जानें क्या हैं इसके फायदे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2017 3:51 PM
नयी दिल्ली : दूरसंचार सेवा प्रदाता सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने इनमारसैट (INMARSAT) कंपनी के साथ मिल कर देश की पहली सैटेलाइट फोन सेवा की शुरुआत की है. अभी यह सेवा सिर्फ सरकारी एजेंसियों के लिए शुरू की गयी है, बाद में इस योजना के तहत आम नागरिकों को भी इस सुविधा का लाभ मिल पायेगा. […]
नयी दिल्ली : दूरसंचार सेवा प्रदाता सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने इनमारसैट (INMARSAT) कंपनी के साथ मिल कर देश की पहली सैटेलाइट फोन सेवा की शुरुआत की है. अभी यह सेवा सिर्फ सरकारी एजेंसियों के लिए शुरू की गयी है, बाद में इस योजना के तहत आम नागरिकों को भी इस सुविधा का लाभ मिल पायेगा.
रक्षा क्षेत्र में मददगार
बीएसएनएल की सैटेलाइट फोन सेवा का उद्घाटन करते हुए संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि यह सेवा उन जगहों के लिए शुरू की गयी है, जहां पर मोबाइल नेटवर्क मौजूद नहीं है. बीएसएनएल की सैटेलाइट मोबाइल सेवा आपदा प्रबंधन और रक्षा क्षेत्र में काफी कारगर साबित होगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल इस सेवा को सिर्फ सरकारी एजेंसियों के लिए खोला गया है, लेकिन आने वाले दिनों में इसे चरणबद्ध तरीके से आम नागरिकों के लिए भी खोला जायेगा.
खुशखबरी! BSNL के ग्राहकों को अब मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और 2 जीबी डाटा हर रोज
जियो फेंसिंग वाला फोन
इस फोन की एक खास बात यह है इस सेवा में जियो फेंसिंग भी की गयी है. इसका मतलब यह हुआ कि बीएसएनएल के द्वारा दिया गया फोन देश के बाहर काम नहीं करेगा. इसके अलावा, इन मोबाइल पर हो रही बातचीत को बीएसएनएल रिकॉर्ड कर सकेगी और जरूरत पड़ने पर सुरक्षा एजेंसियों को इसका डाटा उपलब्ध कराया जा सकेगा.
उड़ते जहाज में भी मिलेगी सेवा
मनोज सिन्हा ने बताया कि अभी इस सेवा में सिर्फ वॉइस कॉलिंग और एसएमएस किये जा सकते हैं, लेकिन आने वाले दिनों में इसके जरिये इंटरनेट की भी सेवा मुहैया करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बीएसएनएल की सैटेलाइट सेवा उड़ते हुए जहाज और समंदर में चल रहे पानी के जहाज में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










