बाइक का किक-स्टार्ट फंस जाए तो क्या करें? ये 5 आसान ट्रिक्स आएंगे काम

Published by : Ankit Anand Updated At : 13 Feb 2026 11:09 PM

विज्ञापन

बाइक का किक फंस जाने से परेशान आदमी (Photo: AI Generated)

अगर बाइक का किक फंस गया है, तो इसकी वजह अक्सर गियर सही से सेट न होना, तेल/लुब्रिकेशन का कम होना, या इंजन के अंदर की कोई प्रॉब्लम होती है. अगर ये सब काम न करें, तो इंजन को प्रोफेशनल से चेक कराना पड़ेगा.

विज्ञापन

बाइक राइड में मजा तो काफी आता है लेकिन कभी-कभी छोटी-सी झंझट आ जाती है. जैसे कि किक स्टार्ट अटक जाना. ये अक्सर होता है, खासकर पुरानी मोटरसाइकिल या ऐसी बाइक में जिन्हें हाल ही में सर्विस नहीं मिली हो. किक जब अटक जाता है, तो राइडर्स अक्सर घबराते हैं और सोचते हैं कि इंजन खराब हो गया या कुछ बड़ा टूट गया. लेकिन ज्यादातर केस में किक मैकेनिज्म के अंदर के गियर्स सही से सेट नहीं होते, या फिर अंदर पर्याप्त तेल नहीं होता जिससे पार्ट्स आसानी से मूव कर सकें. अगर आपकी बाइक का भी किक कभी अटक जाए तो कुछ कुछ आसान तरीके हैं जो आप वहीं आजमा सकते हैं. 

‘रॉक द बाइक’ ट्रिक यूज करें 

एकदम आसान और जल्दी काम करने वाला तरीका है ‘रॉक द बाइक’ ट्रिक. बस बाइक को सेकंड या थर्ड गियर में डालें (इंजन ऑफ रहे) और धीरे-धीरे पीछे-आगे धकेलें. ये छोटा सा मूवमेंट अंदर के गियर को सही से सेट करने में मदद करता है, जो कि किक स्टार्ट मेकैनिज्म से जुड़ा होता है. बाइक को पीछे की तरफ धकेलना ज्यादा असरदार होता है क्योंकि इससे अंदर का रैचेट आसानी से घूम पाता है.

लुब्रीकेंट यूज करें

किक जम होने की एक बड़ी वजह लुब्रिकेशन (lubrication) की कमी भी होती है. धूल, कीचड़ या बारिश का पानी किक शाफ्ट के आस-पास जाम बना सकता है. ऐसे में आप WD-40 जैसी पेनेट्रेटिंग लुब्रिकेंट (penetrating lubricant) छिड़ककर किक शाफ्ट को धीरे-धीरे हिलाएं, इससे सब ढीला हो जाएगा. साथ ही ये भी चेक कर लें कि कहीं आपकी बाइक का ब्रेक पेडल या आपका जूता किक की मूवमेंट में तो अटक नहीं रहा.

इंजन फंसा हुआ है या नहीं चेक करें

अगर ऊपर बताए हुए छोटे-छोटे ट्रिक्स काम नहीं कर रहे हैं, तो दिक्कत इंजन के अंदर हो सकती है. एक सिंपल तरीका है ये चेक करने का. पहले स्पार्क प्लग निकालें, बाइक को गियर में डालें और पीछे वाला व्हील घुमाने की कोशिश करें. अगर व्हील नहीं घूमता, तो इसका मतलब इंजन फंस गया है. अक्सर ऐसा तेल न होने या इंजन के अंदर किसी नुकसान की वजह से होता है.

किक स्टार्ट मैकेनिज्म की मरम्मत करवाएं

इंजन के अंदर जो किक स्टार्ट वाला मैकेनिज्म होता है, उसमें भी गियर घिस सकते हैं या कोई पार्ट टूट सकता है. इसे ठीक करने के लिए इंजन खोलना पड़ता है, ऑयल निकालना पड़ता है और अंदर के पार्ट्स बदलने पड़ते हैं. ये काम सबसे बढ़िया है किसी मैकेनिक को ही करने दें.

रेगुलर देखभाल रखें

भविष्य में ऐसी दिक्कतों से बचने के लिए बाइक रेगुलर देखभाल बहुत जरूरी है. अपने बाइक का इंजन ऑयल टाइम पर बदलते रहें, किक लीवर को साफ और ग्रीस किया हुआ रखें और अगर बाइक में सेल्फ-स्टार्ट भी है तो कभी-कभी किक का यूज जरूर करें.

यह भी पढ़ें: बाइक का इंजन बार-बार हो रहा है ओवरहीट? बिना देर किए ये चीजें जरूर चेक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola