2026 Kia Syros आई अपग्रेड होकर, मिलेंगे ज्यादा वेरिएंट्स और स्मार्ट फीचर्स

2026 किआ सिरोस / फोटो- किआ
Kia India ने 2026 Kia Syros को 8.39 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है. इस नये मॉडल में ग्राहकों को ज्यादा वेरिएंट्स, अपडेटेड डिजाइन और ज्यादा ऑटोमैटिक ऑप्शन मिलेंगे.
Kia India ने इंडियन ऑटो मार्केट में 2026 Kia Syros को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बार ग्राहकों की जरूरत और फीडबैक को ध्यान में रखते हुए लाइनअप को और मजबूत किया है. Kia Syros में नये HTE, HTE(O), HTK+(O) और HTX(O) वेरिएंट्स शामिल किए गए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 8,39,900 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. खास बात यह है कि अब इसमें ज्यादा ऑटोमैटिक ऑप्शन्स, खासकर डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स भी शामिल किए गए हैं.
एक्सटीरियर और डिजाइन में क्या नया?
2026 Kia Syros के डिजाइन को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और रग्ड बनाया गया है. इसमें नया फ्रंट बंपर दिया गया है, जिसमें बॉडी-कलर्ड एयरो इंसर्ट्स और ग्लॉसी ब्लैक स्किड प्लेट्स के साथ LED फॉग लैम्प्स शामिल हैं.
पीछे की तरफ भी नया बंपर और LED हाई-माउंटेड स्टॉप लैम्प दिया गया है, जो इसके लुक को और प्रीमियम बनाता है. साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाने के लिए ग्लॉसी ब्लैक रूफ रेल्स और ORVMs के साथ बॉडी-कलर्ड साइड गार्निश दिया गया है.
HTX और HTX(O) वेरिएंट में नये 17-इंच (43.66 सेमी) स्पोर्टी क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनमें नियोन कलर ब्रेक कैलिपर्स भी मिलते हैं.
इसके अलावा, नये कलर ऑप्शन्स जैसे Magma Red, Ivory Silver Matte और Ivory Silver Gloss भी शामिल किए गए हैं, जो इसकी रोड प्रेजेंस को और अट्रैक्टिव बनाते हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस
नयी Syros में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 118 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा, 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जो 113 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है.
ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हैं.
हाई- टेक फीचर्स
- Kia Syros में करीब 30-इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है, जो केबिन को प्रीमियम और हाई-टेक फील देता है.
- इसमें ड्यूल पैन सनरूफ मिलता है, जिससे अंदर ज्यादा रोशनी और ओपन फील मिलता है.
- वेंटिलेटेड सीट्स फ्रंट और रियर दोनों के लिए दी गई हैं, जिससे लंबी यात्रा में भी आराम बना रहता है.
- सेकंड-रो सीट्स में 60:40 स्प्लिट के साथ स्लाइड और रिक्लाइन फंक्शन मिलता है, जिससे स्पेस और कम्फर्ट को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है.
- इस SUV में 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं, जिनमें OTA अपडेट और Kia Connect डायग्नोस्टिक्स शामिल हैं.
- सेफ्टी के लिहाज से इसे 5-स्टार BNCAP रेटिंग मिली है, जो इसकी मजबूती को दर्शाती है.
- इसमें 20 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइव और पैसेंजर्स दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं.
वेरिएंट्स और कीमत
2026 Kia Syros टोटल 7 वेरिएंट्स HTE, HTE(O), HTK(EX), HTK+, HTK+(O), HTX और HTX(O) में लॉन्च है, जिनकी कीमत-
- HTE (पेट्रोल MT): ₹8.40 लाख
- HTE(O): ₹9.20 लाख (पेट्रोल), ₹10 लाख (डीजल)
- HTK(EX): ₹9.80 लाख (पेट्रोल), ₹10.60 लाख (डीजल)
- HTK+: ₹10.74 लाख (पेट्रोल MT), ₹11.94 लाख (DCT), ₹11.54 लाख (डीजल MT), ₹12.74 लाख (डीजल AT)
- HTK+(O): ₹12 लाख (पेट्रोल MT), ₹13.20 लाख (DCT), ₹12.80 लाख (डीजल MT), ₹14 लाख (डीजल AT)
- HTX: ₹14 लाख (पेट्रोल DCT), ₹14.80 लाख (डीजल AT)
- HTX(O): ₹15 लाख (पेट्रोल DCT), ₹15.80 लाख (डीजल AT)
- डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट अब HTK+ से उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹12.73 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.
यह भी पढ़ें: कम बजट वाली बड़ी फैमिली की टेंशन खत्म, 5.65 लाख से शुरू होती हैं ये 7-सीटर कारें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




