Tesla Y L भारत में लॉन्च, 6-सीटर EV SUV की कीमत 61.99 लाख
Tesla Model Y L
Tesla ने भारत में नई 6-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Y L लॉन्च की है. 61.99 लाख की शुरुआती कीमत वाली यह कार प्रीमियम सेगमेंट में आएगी और कंपनी देश में चार्जिंग नेटवर्क तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.
भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक और बड़ा कदम उठाते हुए Tesla ने अपनी नई 6-सीटर इलेक्ट्रिक SUV ‘Y L’ को लॉन्च कर दिया है. 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ आई यह प्रीमियम SUV सीधे उन ग्राहकों को टारगेट करती है जो लग्जरी, टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का कॉम्बिनेशन चाहते हैं. खास बात यह है कि यह भारत में Tesla का दूसरा मॉडल है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी अब भारतीय बाजार में लंबी पारी खेलने की तैयारी में है.
प्रीमियम SUV सेगमेंट में बढ़ी टक्कर
Tesla Y L को खास तौर पर बड़े परिवार और लग्जरी SUV खरीदने वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. 6-सीटर लेआउट इसे ज्यादा प्रैक्टिकल बनाता है, जबकि कंपनी का फोकस प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने पर है.
भारत में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक SUVs के बीच यह मॉडल नई प्रतिस्पर्धा खड़ी कर सकता है.
चार्जिंग नेटवर्क पर बड़ा दांव
Tesla सिर्फ कार बेचने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी तेजी से मजबूत कर रही है.
कंपनी ने अब तक देश में 5 सुपरचार्जर स्टेशन स्थापित कर दिए हैं और आने वाले महीनों में दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में इसका विस्तार किया जाएगा.
यह कदम EV यूजर्स के लिए सबसे बड़ी चिंता यानी चार्जिंग को आसान बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
सर्विस नेटवर्क भी होगा मजबूत
Tesla भारत में अपनी सर्विस और बॉडी शॉप नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है.
कंपनी हैदराबाद, अहमदाबाद, चेन्नई और पश्चिम बंगाल के प्रमुख शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ाएगी. इससे ग्राहकों को बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
Tesla Y L: भारत में EV बाजार पर क्या असर?
Tesla का यह नया मॉडल भारतीय EV मार्केट के लिए एक बड़ा संकेत है.
जहां एक ओर सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा दे रही है, वहीं Tesla जैसे ब्रांड की एंट्री से प्रीमियम सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होगी. इससे अन्य कंपनियां भी नई टेक्नोलॉजी और बेहतर प्रोडक्ट्स लाने के लिए प्रेरित होंगी.
यह भी पढ़ें: Tesla ला रही है सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, Model 3 और Model Y से होगी अलग
यह भी पढ़ें: EMI और इंसेंटिव पर भारत में टेस्ला कार बेचेंगे एलन मस्क, बिक्री बढ़ाने की स्ट्रैटेजी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










