Xiaomi के नये फैबलेट Redmi Note का Facebook पर प्रोमोसन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2014 4:58 PM

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : अपने बजट स्‍मार्टफोन की भारत में जबरदस्‍त कामयाबी के बाद अब चीनी कंपनी जियाओमी जल्‍द ही भारतीय बाजारों में अपना नया फैबलेट रेडमी नोट लॉन्‍च करने जा रही है. जियाओमी इंडिया ने हाल ही में एक कांटेस्‍ट में रेडमी नोट को पुरस्‍कार के तौर पर देने की घोषणा की है. जियाओमी ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : अपने बजट स्‍मार्टफोन की भारत में जबरदस्‍त कामयाबी के बाद अब चीनी कंपनी जियाओमी जल्‍द ही भारतीय बाजारों में अपना नया फैबलेट रेडमी नोट लॉन्‍च करने जा रही है. जियाओमी इंडिया ने हाल ही में एक कांटेस्‍ट में रेडमी नोट को पुरस्‍कार के तौर पर देने की घोषणा की है.

जियाओमी ने अपने पोस्‍ट में लिखा ‘आप रेड मी नोट चाहते हैं? इसे पाने के लिए खुद से क्लिक या डिजाइन किया गया फोटो शेयर करें, सबसे ज्‍यादा क्रियेटिव फोटो को पुरस्‍कार दिया जाएगा’. यह कांटेस्‍ट 21 नवंबर तक चलेगा. इसमें ज्‍यादा से ज्‍यादा शेयर हुए फोटो को चुना जाएगा.

undefined
कंपनी ने इस घोषणा में रेडमी नोट की आधिकारिक लॉन्‍चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. जियाओमी के वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा के अनुसार कंपनी जल्‍द ही इस फैबलेट को भारत में लॉन्‍च करेगी. जियाओमी इंडिया के हेड मनु जैन ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा की नया रेड मी नोट अगले महीने भारत में पेश कर दिया जाएगा.
रेडमी नोट में 5.5 इंच आईपीएस डिस्‍पले लगा है. इसमें 13मेगापिक्‍सल के रीयर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्‍सल का सेकेंडरी कैमरा लगा है. यह फैबलेट 1.7 गीगाहर्ट्ज मीडिया टेक ऑक्‍टा कोर प्रोससर पर काम करता है. 2 जीबी के रैम के साथ इसमें 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गयी है. रेडमी 3100 एमएएच की बैटरी लगी है. प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक इस डिवाइस की कीमत 9,999 रुपये होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola