ePaper

श्याओमी का नया पावर बैंक

Updated at : 07 Nov 2014 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
श्याओमी का नया पावर बैंक

5,200एमएएच और 10,400एमएएच के बाद अब श्याओमी ने 16,000एमएएचवाला एमआइ पावर बैंक लांच किया है. इसे एक बार चार्ज करके आइफोन 6 को करीब 8 बार चार्ज किया जा सकता है. नये पावर बैंक में पिछलों की तरह बाहरी हिस्सा ब्रश्ड एल्युमिनियम फिनिश का है. चूंकि इसमें ज्यादा बैटरियां हैं, इसलिए यह थोड़ा बड़ा (145 […]

विज्ञापन
5,200एमएएच और 10,400एमएएच के बाद अब श्याओमी ने 16,000एमएएचवाला एमआइ पावर बैंक लांच किया है. इसे एक बार चार्ज करके आइफोन 6 को करीब 8 बार चार्ज किया जा सकता है. नये पावर बैंक में पिछलों की तरह बाहरी हिस्सा ब्रश्ड एल्युमिनियम फिनिश का है.
चूंकि इसमें ज्यादा बैटरियां हैं, इसलिए यह थोड़ा बड़ा (145 गुणा 65.4 मिलीमीटर) है और 350 ग्राम वजन का है. इसमें एक पावर बटन, बैटरी लेवल इंडिकेटर, पावर बैंक चार्ज करने के लिए माइक्रो-यूएसबी स्लॉट और इससे दूसरी डिवाइसेज चार्ज करने के लिए 2 स्टैंडर्ड यूएसबी स्लॉट्स हैं, जिससे आप एक साथ 2 डिवाइस चार्ज कर सकते हैं. यह 5.11/3.6ए आउटपुट देता है. इसमें एलजी या पैनासोनिक की 3200एमएएचवाली 5 बैटरियां लगी हैं, जिनकी एनर्जी डेंसिटी 725डब्ल्यूएच/एल है.
कंपनी के मुताबिक इस पावर बैंक का कन्वर्जन रेट 90 फीसदी है. श्याओमी ने फिलहाल इसे चीन में लांच किया है. इसकी कीमत 129 चाइनीज युआन (करीब 1300 रुपये) है. इसकी बिक्री चीन में 11 नवंबर से शुरू होगी और लांच के दिन शुरु आती ऑफर के तौर पर इसे 99 चाइनीज युआन (करीब 1000 रुपये) में बेचा जायेगा.
कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इसे भारत समेत बाकी जगहों पर कब तक उतारा जायेगा, लेकिन जिस तरह से कंपनी भारत पर ध्यान दे रही है, उससे लगता है कि श्याओमी इसे भारत में जल्द उतारेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola