ePaper

Nokia का यह बजट स्मार्टफोन हुआ 1,500 रुपये सस्ता

Updated at : 14 Jan 2019 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
Nokia का यह बजट स्मार्टफोन हुआ 1,500 रुपये सस्ता

नोकिया का बजट स्मार्टफोन नोकिया 3.1 प्लस सस्ता हो गया है. जी हां, एचएमडी ग्लोबल ने भारत में नोकिया के स्मार्टफोन नोकिया 3.1 प्लस की कीमत में कटौती की है. नोकिया 3.1 प्लस को अब आप 1,500 रुपये की कटौती के साथ 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं. मालूम हो कि पिछले साल अक्तूबर में […]

विज्ञापन

नोकिया का बजट स्मार्टफोन नोकिया 3.1 प्लस सस्ता हो गया है. जी हां, एचएमडी ग्लोबल ने भारत में नोकिया के स्मार्टफोन नोकिया 3.1 प्लस की कीमत में कटौती की है. नोकिया 3.1 प्लस को अब आप 1,500 रुपये की कटौती के साथ 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

मालूम हो कि पिछले साल अक्तूबर में नोकिया 3.1 प्लस को भारत में 11,499 रुपये में लांच किया गया था. नोकिया 3.1 प्लस नोकिया 3.1 का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे पिछले साल मई में लांच किया गया था.

Nokia 3.1 Plus की खासियतों की बात करें, तो इसमें 6 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले मिलेगी. डिस्प्ले पर 2.5D ग्लास लगा है. इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है.

इसके अलावा, फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड वन, मीडियाटेक का हीलियो पी22 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम व 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा.

Nokia 3.1 Plus के कैमरे की बात करें, तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है. वहीं, फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है. फोन में 3500 एमएएच की बैटरी है.

फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.1, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है. फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसकेसाथ ही फोन कीखरीदी पर एयरटेल 1 टीबी डेटा भी ऑफर कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola