Section 377 Verdict : गूगल इंडिया ने कोर्ट के फैसले के बाद अपने होमपेज पर इंद्रधनुषी झंडा लगाया, FB ने बदला डीपी

Updated:
विज्ञापन
Section 377 Verdict : गूगल इंडिया ने कोर्ट के फैसले के बाद अपने होमपेज पर इंद्रधनुषी झंडा लगाया, FB ने बदला डीपी

नयी दिल्ली : गूगल इंडिया ने सहमति के आधार पर बनाये जाने वाले समलैंगिक यौन संबंधों को अपराध के दायरे से बाहर करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बृहस्पतिवार को अपने होमपेज पर इंद्रधनुषी झंडा लगाया. विभिन्न मौकों पर डूडल लगाने के लिए प्रसिद्ध दिग्गज इंटरनेट कंपनी ने अपने वेबपेज के सर्चबार के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गूगल इंडिया ने सहमति के आधार पर बनाये जाने वाले समलैंगिक यौन संबंधों को अपराध के दायरे से बाहर करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बृहस्पतिवार को अपने होमपेज पर इंद्रधनुषी झंडा लगाया. विभिन्न मौकों पर डूडल लगाने के लिए प्रसिद्ध दिग्गज इंटरनेट कंपनी ने अपने वेबपेज के सर्चबार के नीचे सात रंगों का झंडा लगाया. माउस का कर्सर झंडे पर ले जाने पर एक पॉपअप संदेश आता है ‘सेलेब्रेटिंग इक्वल राइट्स.’

इसी तरह, फेसबुक ने भी अपना डीपी बदल लिया है और उसकी जगह कई रंगों का आईकन लगाया है. गौरतलब है कि इंद्रधनुषी झंडे को लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर (एलजीबीटी) समुदाय के गौरव और सामाजिक आंदोलनों से जोड़कर देखा जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola