ePaper
विज्ञापन
ATUL PATHAK

ATUL PATHAK

Contributor

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

ATUL PATHAK के आर्टिकल्स

विज्ञापन
विज्ञापन

East Singhbhum News: मकान बंद कर गुड़गांव नौकरी करने गये थे, पड़ोसी ने सामान चोरी कर लीचाकुलियाचाकुलिया स्थित श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव में अजीबो-गरीब चोरी की घटना सामने आयी है. घर के मालिक ने चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया. चोरी के सामान बरामदगी को लेकर गांव में मुखिया व ग्राम प्रधान की उपस्थिति में बैठक हुई. इसके बावजूद आरोपी ने सामान लौटाने से इनकार कर दिया. इसके बाद मामला श्यामसुंदरपुर थाना पहुंचा. पीड़ित शंकर नायक ने थाने में बताया खैरबनी गांव में उनका घर है. पिछले कई वर्षों से हरियाणा के गुड़गांव में नौकरी करते हैं. इस कारण लंबे समय से घर में ताला बंद था. वर्षों बाद मंगलवार को अपने घर लौटे, तो घर से कुछ दूरी पर वाहन खड़ा कर पैदल घर आने लगे. दूर से घर का ताला टूटा दिखा. नजदीक पहुंचा, तो घर से शंभू नाथ पैड़ा नामक 75 वर्षीय व्यक्ति एक हाथ में टेबल फैन और एक हाथ में कुछ बर्तन लेकर बाहर निकल रहा था. शंकर नायक को देखते ही शंभू नाथ पैड़ा हक्का-बक्का रह गया. सामान छोड़कर भाग खड़ा हुआ. घर के भीतर घुसकर शंकर ने देखा कि घर में रखा सारा फर्नीचर और बर्तन समेत अन्य सामग्री की चोरी कर ली गयी है. आरोपी शंभू नाथ पैड़ा पास में ही रहता है. लंबे समय से घर बंद रहने के कारण फायदा उठाकर घर के सामान की चोरी कर रहा था. श्यामसुंदरपुर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

East Singhbhum News : मकान बंद कर गुड़गांव नौकरी करने गये थे, पड़ोसी ने सामान चोरी कर लीचाकुलियाचाकुलिया स्थित श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव में अजीबो-गरीब चोरी की घटना सामने आयी है. घर के मालिक ने चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया. चोरी के सामान बरामदगी को लेकर गांव में मुखिया व ग्राम प्रधान की उपस्थिति में बैठक हुई. इसके बावजूद आरोपी ने सामान लौटाने से इनकार कर दिया. इसके बाद मामला श्यामसुंदरपुर थाना पहुंचा. पीड़ित शंकर नायक ने थाने में बताया खैरबनी गांव में उनका घर है. पिछले कई वर्षों से हरियाणा के गुड़गांव में नौकरी करते हैं. इस कारण लंबे समय से घर में ताला बंद था. वर्षों बाद मंगलवार को अपने घर लौटे, तो घर से कुछ दूरी पर वाहन खड़ा कर पैदल घर आने लगे. दूर से घर का ताला टूटा दिखा. नजदीक पहुंचा, तो घर से शंभू नाथ पैड़ा नामक 75 वर्षीय व्यक्ति एक हाथ में टेबल फैन और एक हाथ में कुछ बर्तन लेकर बाहर निकल रहा था. शंकर नायक को देखते ही शंभू नाथ पैड़ा हक्का-बक्का रह गया. सामान छोड़कर भाग खड़ा हुआ. घर के भीतर घुसकर शंकर ने देखा कि घर में रखा सारा फर्नीचर और बर्तन समेत अन्य सामग्री की चोरी कर ली गयी है. आरोपी शंभू नाथ पैड़ा पास में ही रहता है. लंबे समय से घर बंद रहने के कारण फायदा उठाकर घर के सामान की चोरी कर रहा था. श्यामसुंदरपुर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
PrevPage 11Next