बिहार: औरंगाबाद में बस में लगी आग तो चालक कूदकर भागा, सवारियों ने बाहर भागकर बचाई अपनी जान

Bihar News: बिहार में फिर एकबार बीच सड़क पर बस में आग लगी है. औरंगाबाद में यात्रियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गयी और इसकी जानकारी लोगों ने बस के चालक को दी. चालक बस से कूदकर भाग गया. वहीं बस में सवार लोग भी किसी तरह बाहर निकल आए और अपनी जान सबने बचाई.
Bihar News: बिहार में फिर एकबार चलती बस में भीषण आग लगने की घटना घटी है. मामला औरंगाबाद जिले का है जहां गुरुवार को सवारियों से भरी एक यात्री बस अचानक धू -धू कर जलने लगी. बस से धुंआ निकलता देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे. बस के चालक को जब पता चला कि वाहन में आग लग चुकी है तो वो गाड़ी से कूदकर भाग निकला. किसी तरह सवारी भी बाहर निकले और अपनी जान लोगों ने बचाई. समय पर पानी फेंककर आग पर काबू पाया गया.
देव थाना क्षेत्र के अंबा-देव मुख्य पथ में चट्टी गांव के समीप अचानक एक यात्री बस में आग लग गयी. यात्रियों ने देखा कि बस से धुंआ निकल रहा है जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया. चालक अपनी सीट से कूदकर भाग गया वहीं यात्रियों ने भी अपनी जान बचाई. जानकारी के अनुसार, एक यात्री बस औरंगाबाद से सवारी लेकर बालूगंज जा रही थी. इस दौरान उक्त स्थल पर बस में अचानक आग लग गयी. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लगी.
लोगों ने जब बस से धुआं निकलते देखा तो चिल्लाकर इसकी जानकारी चालक को दी. वहीं जब चालक को ये पता चला कि बस में आग लग चुकी है तो वो अपनी सीट से कूदकर बाहर निकल आया और फरार हो गया. इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. कुछ यात्री किसी तरह से बस से बाहर निकले. इसके बाद स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाला तथा बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. अंतत: समय रहते सभी यात्री बस से सुरक्षित बाहर निकल आए.
Also Read: बिहार में मौसम के कड़े तेवर के बीच बढ़ने लगी अगलगी की घटना, कटिहार-नवादा समेत कई जिलों में दर्जनों घर जले
स्थानीय लोग अब बस में लगी आग को बुझाने का प्रयास करने लगे. मोटर पंप की सहायता से आग बुझाने का काम शुरू किया गया और जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पा लिया गया. बताते चलें कि अगर अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी.ऐसी घटना बिहार में पूर्व में भी घटी है जब बीच सड़क पर बस व अन्य वाहनों में आग लग गयी हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




