बीरभूम : रामपुरहाट में आयोजित सरकारी समारोह में मुख्यमंत्री ने भाजपा पर बोला हमला, कहा - बंगाल में घर-घर सरस्वती पूजा, इस्तीफा दें शाह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2019 2:21 AM
पानागढ़/ रामपुरहाट : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिये बिना उन पर जमकर हमला बोला और कहा कि दिल्ली के कुछ अर्द्धशिक्षित नेताओं को बंगाल की संस्कृति की जानकारी नहीं है. शिक्षा-दीक्षा नहीं है. वह बंगाल में आकर दंगा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. कहते […]
पानागढ़/ रामपुरहाट : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिये बिना उन पर जमकर हमला बोला और कहा कि दिल्ली के कुछ अर्द्धशिक्षित नेताओं को बंगाल की संस्कृति की जानकारी नहीं है. शिक्षा-दीक्षा नहीं है. वह बंगाल में आकर दंगा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.
कहते हैं कि बंगाल के लोगों को बाहर निकाल देंगे. ममता रामपुरहाट सानाघाट स्थित मैदान में प्रशासनिक बैठक को संबोधित कर रही थीं. मंच से दस हजार लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत परिसेवा प्रदान की गयी. 65 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 75 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










