शहीद संतोष के परिवार को वैश्य सेवा दल ने दिया गैस कनेक्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Aug 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद : सोमवार को वैश्य सेवा दल के प्रतिनिधियों ने शहीद संतोष साव के परिजनो को गैस चूल्हा और दो सिलिंडर दिया. वैश्य सेवा दल के नगर अध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि बारुण प्रखंड के टेंगरा गांव निवासी संतोष साव पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के पंपोर में आतंकी हमले में मारे गये थे. ये […]
विज्ञापन
औरंगाबाद : सोमवार को वैश्य सेवा दल के प्रतिनिधियों ने शहीद संतोष साव के परिजनो को गैस चूल्हा और दो सिलिंडर दिया. वैश्य सेवा दल के नगर अध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि बारुण प्रखंड के टेंगरा गांव निवासी संतोष साव पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के पंपोर में आतंकी हमले में मारे गये थे. ये अपने पीछे पत्नी और बच्चे व माता-पिता को छोड़ गये हैं.
परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. आर्थिक संकट को देखते हुए वैश्य सेवा दल के लोग शहीद संतोष के परिवार की मदद में आगे आये और गैस चूल्हा व सिलिंडर दिया. इस मौके पर वैश्य सेवा दल के पदाधिकारी प्रकाश चंद्रा, गौरव अकेला, उमाशंकर प्रसाद, धर्मेन्द्र गुप्ता, जीसू कुमार, विक्रम कुमार, सत्य प्रकाश व जितेंद्र कुमार सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




