ePaper

पटना में भीषण सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत

Updated at : 01 Jun 2016 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में भीषण सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत

पटना : राजधानी पटना के सिटी इलाके में हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी वहीं एक व्यक्ति जीवन और मौत से जूझ रहा है. मामला आगमकुआं थाना इलाके के नंदलाल छपरा के पास का है. जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर जा रहे दंपति को टक्कर मार दी. बाइक […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना के सिटी इलाके में हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी वहीं एक व्यक्ति जीवन और मौत से जूझ रहा है. मामला आगमकुआं थाना इलाके के नंदलाल छपरा के पास का है. जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर जा रहे दंपति को टक्कर मार दी. बाइक पर महिला और एक दो वर्ष का बच्चा सवार था. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को निजी अस्पताल में भरती कराया जहां महिला और बच्चे की मौत हो गयी.

घटना के बाद गुस्साये लोगों ने एनएच 30 को जाम कर दिया. लोगों ने जमकर तोड़फोड़ मचाई. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया.घटना में बाइक चलाने वाली की स्थिति भी काफी नाजुक है. गौरतलब हो कि इससे पहले भी नंदलाल छपरा में ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola