खतरे से बाहर आया इमरान हाशमी का बेटा

कल खबर आई थी कि अभिनेता इमरान हाशमी के चार साल के बेटे अयान को कैंसर है. सूत्रों ने बताया कि अयान के किडनी में जो ट्यूमर था उसे सफलतापूर्वक निकाल दिया गया है. अयान का ऑपरेशन हो गया है. कैंसर का पता उसकी पहली स्टेज में ही चल गया. मीडिया में यह जानकारी महेश […]
कल खबर आई थी कि अभिनेता इमरान हाशमी के चार साल के बेटे अयान को कैंसर है. सूत्रों ने बताया कि अयान के किडनी में जो ट्यूमर था उसे सफलतापूर्वक निकाल दिया गया है. अयान का ऑपरेशन हो गया है.
कैंसर का पता उसकी पहली स्टेज में ही चल गया. मीडिया में यह जानकारी महेश भट्ट ने दी थी.बताया जा रहा है कि ट्यूमर को जांच के लिए बाहर भेजा गया ताकि अयान का इलाज किया जा सके. एक हफ्ते के भीतर सारी रिपोर्ट आ जाएगी उसके बाद ही आगे का इलाज शुरू किया जाएगा.
उल्लेखनीय है कि कैंसर का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने इमरान को तुरंत सर्जरी करने की सलाह दी थी. मासूम बेटे की कैंसर की बीमारी को लेकर इमरान काफी डर गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










