एआइएसएफ ने मानव संसाधन विकास मंत्री का पुतला फूंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2016 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

गया. जेएनयू में छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में आॅल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआइएसएफ) के कार्यकर्ताओं ने चौक के पास केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका. छात्र नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने यह कार्रवाई की है. जेएनयू में जो […]
विज्ञापन
गया. जेएनयू में छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में आॅल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआइएसएफ) के कार्यकर्ताओं ने चौक के पास केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका. छात्र नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने यह कार्रवाई की है. जेएनयू में जो घटना हुई थी, वह पूरा मामला कोर्ट में है.
कोर्ट का फैसला आने से पहले ही जेएनयू की जांच कमेटी ने कन्हैया को दोषी करार दे दिया. यह गलत है. छात्र नेताओं ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रबंधन अपना फैसला वापस नहीं लेता है, तो देश भर में आंदोलन शुरू किया जायेगा. विरोध जतानेवालों में एआइएसएफ के राज्य अध्यक्ष परवेज आलम, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि कुमार जितेंद्र, राहुल दीक्षित, उज्ज्वल कुमार व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




