आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन शुरू करें

Published at :04 Jan 2014 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन शुरू करें

गुमला: विकास भवन गुमला स्थित आकांक्षा कक्ष में शुक्रवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नागी सिंह कुंटिया की अध्यक्षता में सभी सीडीपीओ की मासिक बैठक हुई. बैठक में मासिक कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. बैठक में बताया गया कि जिले में विभिन्न प्रखंडों में बहुत स्थानों पर आंगनबाड़ी निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया […]

विज्ञापन

गुमला: विकास भवन गुमला स्थित आकांक्षा कक्ष में शुक्रवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नागी सिंह कुंटिया की अध्यक्षता में सभी सीडीपीओ की मासिक बैठक हुई. बैठक में मासिक कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. बैठक में बताया गया कि जिले में विभिन्न प्रखंडों में बहुत स्थानों पर आंगनबाड़ी निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है.

इस पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नागी सिंह कुंटिया ने निर्देश दिया कि जिन आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, संबंधित सीडीपीओ उक्त केंद्र का संचालन शुरू कर दें. 39 आंगनबाड़ी केंद्र प्रस्तावित है. लेकिन स्थल चयन के कारण कार्य नहीं हो पा रहा है. इसलिए सभी सीडीपीओ स्थल चयन कर जिला में रिपोर्ट सौपें. काम जल्द ही शुरू होगा.

श्रीमती कुंटिया ने बताया कि सोशल ऑडिट के तहत 17 जनवरी को जनसुनवाई होनी है. इसमें सभी लोगों की उपस्थिति अनिवार्य है. बैठक में सभी प्रखंडों के सीडीपीओ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola