ePaper

उग्रवादियों से मुठभेड़ सौ राउंड फायरिंग

Updated at : 22 Mar 2016 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
उग्रवादियों से मुठभेड़ सौ राउंड फायरिंग

बानो (सिमडेगा) : बानो के डुमरिया मारीकेल में साेमवार काे पुलिस व उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के साथ मुठभेड़ हुई. कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस ने कई हथियार व सामान बरामद किये हैं. मुठभेड़ में पीएलएफआइ के सुप्रीमो दिनेश गोप व एरिया कमांडर रामू गंझू का दस्ता शामिल था. महिला सदस्य भी थे. मुठभेड़ के बाद […]

विज्ञापन
बानो (सिमडेगा) : बानो के डुमरिया मारीकेल में साेमवार काे पुलिस व उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के साथ मुठभेड़ हुई. कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस ने कई हथियार व सामान बरामद किये हैं. मुठभेड़ में पीएलएफआइ के सुप्रीमो दिनेश गोप व एरिया कमांडर रामू गंझू का दस्ता शामिल था.
महिला सदस्य भी थे. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सघन छापामारी अभियान चलाया. प्रेस कांफ्रेंस में एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि उग्रवादियों द्वारा क्षेत्र में कैंप लगाने की योजना थी. मारीकेल गांव में पहाड़ी के निकट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में उग्रवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी.
सुबह 9.30 बजे सीआरपीएफ जी/94 बटालियन के प्रभारी संबल राम, गिरदा के थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह व मनोहर कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल गठित कर भेजा गया. पुलिस बल वहां पहुंची, ताे उग्रवादी फायिरिंग करने लगे. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से लगभग 100 राउंड फायिरिंग हुई. जंगल का लाभ उठाते हुए उग्रवादी भाग निकले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola