तोगड़िया का दावा, 7.5 लाख मुसलमान-ईसाई को हिंदू बनाया

सूरत : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता प्रवीण तोगड़िया ने आज दावा किया कि उनके संगठन ने पिछले 10 साल में पांच लाख इसाईयों और 2.5 लाख मुसलमानों को हिंदू बनाया. आज यहां एक कार्यक्रम में बोलते हुए तोगड़िया ने भारत में हिंदुत्व को बचाने के लिए ‘घर वापसी’ के अभियान को जारी रखने […]
सूरत : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता प्रवीण तोगड़िया ने आज दावा किया कि उनके संगठन ने पिछले 10 साल में पांच लाख इसाईयों और 2.5 लाख मुसलमानों को हिंदू बनाया. आज यहां एक कार्यक्रम में बोलते हुए तोगड़िया ने भारत में हिंदुत्व को बचाने के लिए ‘घर वापसी’ के अभियान को जारी रखने का आह्वान किया.
विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तोगड़िया ने कहा, ‘‘पिछले 10 साल में हमने पांच लाख से ज्यादा ईसाइयों और 2.5 लाख मुसलमानों का घर वापसी कराया. घर वापसी की हमारी दर हर साल करीब 15,000 की है. लेकिन पिछले साल हम 40,000 को पार कर गए जो आरएसएस के आंकड़ों से अलग है. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




