सीसीटीवी से पकड़ाया सेक्स रैकेट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना जंकशन गोलंबर पर ऑटोचालकों की मदद से सेक्स रैकेट चल रहा था. सीसीटीवी कैमरे की मदद से इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दो चालकों व चार युवतियों को पकड़ लिया. रवि कुमार यादव (पटना सिटी बेगम पुर) समेत दोनों चालकों को जेल भेज दिया गया है, जबकि युवतियों […]
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
पटना जंकशन गोलंबर पर ऑटोचालकों की मदद से सेक्स रैकेट चल रहा था. सीसीटीवी कैमरे की मदद से इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दो चालकों व चार युवतियों को पकड़ लिया. रवि कुमार यादव (पटना सिटी बेगम पुर) समेत दोनों चालकों को जेल भेज दिया गया है, जबकि युवतियों को एनजीओ के हवाले कर दिया गया है. इस मामले का खुलासा करने में शामिल एसएसपी कार्यालय में तैनात जवान विपिन कुमार थापा, भरत कुमार, राघवेंद्र कुमार, घनश्याम शर्मा व पंकज कुमार दुबे को 1500 रुपये देकर एसएसपी मनु महाराज ने पुरस्कृत किया. ये सभी सीसीटीवी कैमरे पर तैनात हैं. तीन-चार दिन से ये जवान सीसीटीवी कैमरे से इनकी गतिविधि को देख रहे थे. जब इस बात की पूरी तरह पुष्टि हो गयी, तो सार्जेट मेजर दो मो मसलेउद्दीन के नेतृत्व में पुलिस ने स्टेशन गोलंबर पर छापेमारी की और ऑटोचालकों व युवतियों को पकड़ लिया.
कैसे करते थे धंधा : ये युवतियां स्टेशन गोलंबर पर इन ऑटो में बैठी रहती थीं. ग्राहक के आने पर उनसे पैसे व जगह की बात ऑटो के अंदर या उसके आसपास तय करते थे. बात तय होने के बाद उसी ऑटो से ग्राहक व युवती को तय स्थान पर पहुंचाया जाता था, फिर वहां से युवती को वापस लाया जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










