ePaper

जिप प्रत्याशी के समर्थकों को आतंकित करने की शिकायत (संपादित)

Updated at : 03 Dec 2015 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
जिप प्रत्याशी के समर्थकों को आतंकित करने की शिकायत (संपादित)

जिप प्रत्याशी के समर्थकों को आतंकित करने की शिकायत (संपादित)जमशेदपुर. जमशेदपुर 8 (बागबेड़ा) क्षेत्र के जिप प्रत्याशी किशोर कुमार यादव ने निर्वाची पदाधिकारी एडीसी सुनील कुमार को पत्र लिख कर एक अन्य प्रत्याशी द्वारा उनके समर्थकों को आतंकित किये जाने की शिकायत की है. एडीसी ने मामले को आचार संहिता अौर विधि व्यवस्था कोषांग के […]

विज्ञापन

जिप प्रत्याशी के समर्थकों को आतंकित करने की शिकायत (संपादित)जमशेदपुर. जमशेदपुर 8 (बागबेड़ा) क्षेत्र के जिप प्रत्याशी किशोर कुमार यादव ने निर्वाची पदाधिकारी एडीसी सुनील कुमार को पत्र लिख कर एक अन्य प्रत्याशी द्वारा उनके समर्थकों को आतंकित किये जाने की शिकायत की है. एडीसी ने मामले को आचार संहिता अौर विधि व्यवस्था कोषांग के प्रभारी एडीएम बाल किशुन मुंडा को भेज दिया है. पत्र में प्रत्याशी के चुनाव अभिकर्ता संकटा सिंह ने कहा है कि बागबेड़ा 8 के मतदान केंद्र संख्या 63, 64 अौर 65 क्षेत्र (गाढ़ाबासा) में एक स्थानीय प्रत्याशी एवं उनके समर्थक में आतंक कायम कर बूथ कैप्चर करने की तैयारी में है. उक्त प्रत्याशी व उसके समर्थकों द्वारा उनके झंडा-बैनर को फाड़ दिया गया है तथा समर्थकों को किशोर यादव को बुरे अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है. किशोर यादव के चुनाव अभिकर्ता ने तीनों बूथों में विशेष ध्यान देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola