ePaper

वद्यिार्थी अपने मन से भय निकल दें : प्रशांत

Updated at : 18 Nov 2015 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
वद्यिार्थी अपने मन से भय निकल दें : प्रशांत

विद्यार्थी अपने मन से भय निकल दें : प्रशांत चाणक्या से यूपीएससी में सफल प्रशांत सम्मानित, कई टिप्स दिये 18हैज7 में- प्रशांत को सम्मानित करते विनय मिश्रा, रीमा मिश्रा व अन्य.हजारीबाग. कौशल्या प्लाजा स्थित चाणक्या आइएएस एकेडमी में यूपीएससी 2014 की परीक्षा में हजारीबाग ब्रांच से सफल विद्यार्थी प्रशांत कुमार को बुधवार को वाइस प्रसिडेंट […]

विज्ञापन

विद्यार्थी अपने मन से भय निकल दें : प्रशांत चाणक्या से यूपीएससी में सफल प्रशांत सम्मानित, कई टिप्स दिये 18हैज7 में- प्रशांत को सम्मानित करते विनय मिश्रा, रीमा मिश्रा व अन्य.हजारीबाग. कौशल्या प्लाजा स्थित चाणक्या आइएएस एकेडमी में यूपीएससी 2014 की परीक्षा में हजारीबाग ब्रांच से सफल विद्यार्थी प्रशांत कुमार को बुधवार को वाइस प्रसिडेंट विनय मिश्रा एवं जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने सम्मानित किया. प्रशांत कुमार ने बताया कि 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद जब चाणक्या के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा से अपने मुहल्ले हजारीबाग सुभाष नगर में मिला. तभी से यूपीएससी परीक्षा देने की ख्वाहिश जाग गयी. उसी समय से पढ़ाई के साथ यूपीएससी का मार्गदर्शन लेना शुरू कर दिया. हजारीबाग में चाणक्या के ब्रांच के शुरू होते ही अपना नामांकन कराया व तैयारी शुरू कर दी और सफलता भी हासिल की. प्रशांत ने विद्यार्थियों को सफलता के कई टिप्स दिये. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सबसे पहले अपने मन से भय निकलना होगा. विद्यार्थी हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में तैयारी कर सफल हो सकते हैं. विद्यार्थियों के पास अगर भाषा की सही समझ है तो संबंधित विषय वस्तु पर बेहतर प्रभाव डाल सकते हैं. विद्यार्थियों को यह समझना होगा कि परीक्षक उनसे क्या जानना चाहते हैं और यही मार्गदर्शन चाणक्या आइएएस एकेडमी में बेहतर ढंग से बतायी जाती है. हजारीबाग में प्रतिभा की कमी नहीं है. केवल इन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है.चाणक्या हजारीबाग में खुलने से यहां का महौल राष्ट्रीय स्तर पर पूरा हो रहा है. श्री प्रशांत ने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा विजेता की तरह सोचना चाहिये, यही सोच विद्यार्थियों को सफलता दिलायेगी. परीक्षा देने वाले विद्यार्थी में यह जिज्ञासा होनी चाहिये कि परीक्षा में सफलता पाकर साक्षात्कार में शामिल होना है और सर्वोत्तम पद पाना है. प्रशांत की मां नीलम देवी एवं पिता जयमंगल सिंह ने कहा कि अपने बेटे को शुरू से ही एक उच्च पदाधिकारी के रुप में देखने की इच्छा थी. चाणक्या आइएएस एकेडमी के खुलते ही यह सपना साकार होेने का पूरा अवसर मिल गया. विनय मिश्रा ने कहा कि इस संस्थान में विद्यार्थियों को प्रारंभिक से लेकर साक्षात्कार की तैयारी बेहतर गुणवत्ता के साथ करायी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola