गोवर्धन पूजा संपन्न, गोधन आज

Published at :05 Nov 2013 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा संपन्न, गोधन आज

बोकारो: चास-बोकारो में सोमवार को श्रद्धा व विश्वास के साथ गोवर्धन पूजा संपन्न हो गया. मंगलवार को गोधन कुटा जायेगा. गोवर्धन पूजा के मौके पर सोमवार को चंदनकियारी, चास, पिड्राजोरा, तलगड़िया, जैनामोड़, पेटरवार सहित अन्य चास-बोकारो में अन्य स्थानों पर गाय की पूजा की गयी. कुश्ती-लाठी खेल प्रतियोगिता हुई. गाय के गोबर से गोवर्धन की […]

विज्ञापन

बोकारो: चास-बोकारो में सोमवार को श्रद्धा व विश्वास के साथ गोवर्धन पूजा संपन्न हो गया. मंगलवार को गोधन कुटा जायेगा. गोवर्धन पूजा के मौके पर सोमवार को चंदनकियारी, चास, पिड्राजोरा, तलगड़िया, जैनामोड़, पेटरवार सहित अन्य चास-बोकारो में अन्य स्थानों पर गाय की पूजा की गयी. कुश्ती-लाठी खेल प्रतियोगिता हुई. गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनायी.

विशेष रूप से खटालों में पूजा-पाठ सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सेक्टर 9 स्थित बड़ा खटाल में गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनायी. गाय की विधिवत पूजा-अर्चना व आरती की गयी.

लाठी-कुश्ती प्रतियोगिता हुई. सेक्टर 1बी शीतला मंदिर खटाल में विधिवत रूप से गोवर्धन पूजा की गयी. गाय की पूजा की गयी. लाठी-कुश्ती प्रतियोगिता हुई. कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित दीना पहलवान अखाड़ा में भी पूजा हुई. इसके अलावा अन्य छोटे-बड़े खटाल में भी गोवर्धन पूजा हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola