दशहरे के बाद अब दीपावली की तैयारी

Published at :18 Oct 2013 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
दशहरे के बाद अब दीपावली की तैयारी

गया: दुर्गापूजा खत्म होने के बाद शहर के लोग अब अपने घरों की रंगाई-पुताई में जुट गये हैं. अधिसंख्य लोग दीपावली से पूर्व ही अपने घरों को चकाचक करने में लग गये हैं. रंग-पेंट व चूने की दुकानों पर इन दिनों काफी भीड़ हैं. कुछ लोग घरों की दीवारों को कई तरह के रंगों से […]

विज्ञापन

गया: दुर्गापूजा खत्म होने के बाद शहर के लोग अब अपने घरों की रंगाई-पुताई में जुट गये हैं. अधिसंख्य लोग दीपावली से पूर्व ही अपने घरों को चकाचक करने में लग गये हैं.

रंग-पेंट व चूने की दुकानों पर इन दिनों काफी भीड़ हैं. कुछ लोग घरों की दीवारों को कई तरह के रंगों से रंगाई करवा रहे हैं, जबकि कई लोग चूने से सफेद पुताई करा रहे हैं. दीपावली (तीन नवंबर) में करीब एक पखवारे का समय बचा है, लेकिन लोग अभी से ही तैयारियों में जुट गये हैं.

दूसरी ओर, पुताई-रंगाई करने वाले मजदूरों ने घर-घर जाकर काम खोजना शुरू कर दिया है. रंग-पेंट व्यवसायी पिंटू कुमार ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा में इस साल रंगाई-पुताइ के सामना महंगा हो गया है.

रेट पर एक नजर

इंडिगो लाल पेंट-150 रुपये किलो

इंडिगो हरा पेंट-160 रुपये किलो

इंडिगो सफेद पेंट-180 से 200रुपये किलो

कली चूना-50 से 60 रुपये पांच किलो

रोबिन नील- 160 रुपये किलो

खुला नील- 80 से 140 रुपये किलो

फेविकॉल- 70 से 75 रुपये किलो

पटुए की कूची-10 से 15 रुपये पीस

सेम जेपी जॉनसन हेमा मालिनी- 550 रुपये बैग

सेम (साधारण)- 350 से 450 रुपये तक

पीला मिट्टी रंग- 10 से 15 रुपये किलो

लाल मिट्टी रंग-10 से 15 रुपये किलो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola