दमदम में डायरिया से एक की मौत

Published at :18 Oct 2013 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
दमदम में डायरिया से एक की मौत

कोलकाता: उत्तर दमदम नगरपालिका के 11 नंबर वार्ड के उत्तर प्रतापगढ़ इलाके में डायरिया पीड़ित एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है. मृतक का नाम अपूर्व पाल (70) बताया गया है. हालांकि नगरपालिका के चेयरमैन सुनील चक्रवर्ती ने उसकी मौत डायरिया से होने से इनकार किया है. चेयरमैन के मुताबिक किडनी फेल होने की […]

विज्ञापन

कोलकाता: उत्तर दमदम नगरपालिका के 11 नंबर वार्ड के उत्तर प्रतापगढ़ इलाके में डायरिया पीड़ित एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है. मृतक का नाम अपूर्व पाल (70) बताया गया है. हालांकि नगरपालिका के चेयरमैन सुनील चक्रवर्ती ने उसकी मौत डायरिया से होने से इनकार किया है.

चेयरमैन के मुताबिक किडनी फेल होने की वजह से उसकी मौत हुई है. चेयरमैन ने इलाके में डायरिया की स्थिति में सुधार आने की बात भी कही. नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड के तीन लोगों ने बुधवार को उल्टी व दस्त की शिकायत की थी, उन तीनों को मेडिकल कैंप में इलाज के बाद दवा देकर छोड़ दिया गया. उन्होंने बताया कि उत्तर दमदम नगरपालिका में अभी सात लोगों को अस्पताल में भरती किया गया है, जबकि आइडी अस्पताल में अभी कोई भी नहीं है. जांच के बाद नगरपालिका के सप्लाई वाटर में आयरन की मात्र अधिक पायी गयी है. उसको ठीक करने के लिए जगह-जगह पर मरम्मत की जा रही है. पानी के नमूने को फिर जांच के लिए भेजा जायेगा.

रिपोर्ट ठीक आने के बाद ही पानी की सप्लाई की जायेगी. इलाके में फिलहाल नगरपालिका वाटर टैंक से पेयजल की सप्लाई कर रही है. इलाके में मेडिकल कैंप खोला गया है. मेडिकल कैंप में शाम 6.30 बजे तक डॉक्टर रह रहे हैं. दवा भी प्रभावित इलाके में बांटी जा रही है. गौरतलब है कि गत छह दिन से दूषित पेयजल पीकर उत्तर दमदम नगरपालिका के उत्तर प्रतापगढ़, प्रतापगढ़ और मिलनगढ़ में 600 से ज्यादा लोग डायरिया की चपेट में आये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola