सरगना समेत छह अपराधी गिरफ्तार

पटना: पुलिस ने चाकू व पिस्तौल के बल पर महिलाओं से सोने की चेन छीननेवाले गिरोह के सरगना समेत छह शातिर अपराधियों को राजापुर पुल के पास से गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी की सोने की चेन, 14 हजार नकद व पल्सर बाइक बरामद हुई है. उनके नाम डब्बू कुमार (राजापुर पुल, पाटलिपुत्र), […]
पटना: पुलिस ने चाकू व पिस्तौल के बल पर महिलाओं से सोने की चेन छीननेवाले गिरोह के सरगना समेत छह शातिर अपराधियों को राजापुर पुल के पास से गिरफ्तार किया है.
उनके पास से चोरी की सोने की चेन, 14 हजार नकद व पल्सर बाइक बरामद हुई है. उनके नाम डब्बू कुमार (राजापुर पुल, पाटलिपुत्र), रवि कुमार (इंदिरा नगर), प्रिंस कुमार (आनंदपुरी, एसके पुरी) आकाश कुमार (दुजरा, बुद्धा कॉलोनी), मिट्ठु कुमार (राजापुर, एसके पुरी) व राहुल कुमार उर्फ छोटू (राजापुर पुल, एसके पुरी) है.
एसएसपी मनु महाराज के मुताबिक इनमें डब्बू गिरोह का सरगना है. यह राजीवनगर में आठ अक्तूबर को हुई बाइक चोरी के मामले में शामिल रहा है. वह राजापुर पुल के पास एक बाइक को बेचने की फिराक में था कि तभी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




