ePaper

इंद्राणी मुखर्जी बेहद ग्‍लैमरस हैं : राखी सावंत

Updated at : 08 Sep 2015 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
इंद्राणी मुखर्जी बेहद ग्‍लैमरस हैं : राखी सावंत

अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत का कहना है कि इंद्राणी मुखर्जी बेहद ग्‍लैमरस है और बहुत खूबसूरत भी है. राखी जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘एक कहानी जूली की’ में नजर आनेवाली है. यह फिल्‍म शीना मर्डर केस पर आधारित होगी. फिल्‍म में राखी, इंद्राणी मुखर्जी का किरदार […]

विज्ञापन

अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत का कहना है कि इंद्राणी मुखर्जी बेहद ग्‍लैमरस है और बहुत खूबसूरत भी है. राखी जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘एक कहानी जूली की’ में नजर आनेवाली है. यह फिल्‍म शीना मर्डर केस पर आधारित होगी. फिल्‍म में राखी, इंद्राणी मुखर्जी का किरदार निभानेवाली है.

हाल ही में राखी ने बयान दिया था कि,’ इंद्राणी मेरी बेस्‍ट फ्रेंड है. इस फिल्‍म के जरिये दर्शक वो बातें भी जान पायेंगे जो अभी तक सामने नहीं आई है. मुझसे अच्‍छा उन्‍हें कोई नहीं जान सकता है. मैं इंद्राणी के बारे में छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीजों को जानती हूं. फिल्‍म जब बाजार में आयेगी तो सभी जानेंगे की इंद्राणी क्‍या थी. इंद्राणी की असली कहानी दुनिया के सामने आ जाएगी. लोग जानेंगे कि वह कितनी अच्‍छी थी, कितनी मणीओरिएंटेड हैं.’

राखी ने कहा,’ वो (इंद्राणी मुखर्जी) एक ग्‍लैमरस करेक्‍टर है. अगर आप उनकी पुरानी फोटो देखेंगे तो आपको पता चलेगा वो बहुत खूबसूरत है. हमने उन्‍हें ऑफिस के हिसाब से सिंपल भी दिखाया है और पार्टी के अनुसार ग्‍लैमरस भी. वो हॉट है.’ इससे पहले भी राखी ने कई ऐसे बयान दिये है जिनकी वजह से वे सुर्खियों में रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola