''ब्रिटेन लौटकर गैर मुस्लिमों का सिर कलम करूंगा''

लंदन : कम्यूटर प्रोग्रामर से आतंकवाद की दुनिया में कदम रखने वाला खूंखार आतंकी ‘जिहादी जॉन’ का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में जिहादी जॉन गैर मुस्लिमों को सिर कलम करने की धमकी देते हुए दिखाया गया है. वीडियो में जिहादी जॉन कहा रहा है कि वह ब्रिटेन लौटकर लोगों के सिर कलम […]
लंदन : कम्यूटर प्रोग्रामर से आतंकवाद की दुनिया में कदम रखने वाला खूंखार आतंकी ‘जिहादी जॉन’ का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में जिहादी जॉन गैर मुस्लिमों को सिर कलम करने की धमकी देते हुए दिखाया गया है. वीडियो में जिहादी जॉन कहा रहा है कि वह ब्रिटेन लौटकर लोगों के सिर कलम करेगा. समाचार पत्र ‘द इंडिपेंडेंट’ के अनुसार इस एक मिनट और 17 सेकेंड के वीडियो में जिहादी जान काला टोपी पहने हुए है और पहली बार उसका चेहरा ढंका हुआ है.
आतंकवाद के मामले में नाम आने के बाद से वह छिपा हुआ है. कुवैत में पैदा हुए जिहादी जॉन का नाम 27 साल की उम्र में सामने आया था और उसका असली नाम मोहम्मद इमवजी है. वह लंदन में रहता था. इस वीडियो में वह यह कहता हुआ दिख रहा है कि वह ‘आईएसआईएस’ के खलीफा के साथ ब्रिटेन लौटेगा और गैर मुस्लिमों की हत्या करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




