वकीलों के एक ग्रुप ने किया बेंच का बहिष्कार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता. कलकत्ता हाइ कोर्ट के वकीलों ने शुक्रवार को भी न्यायाधीश गिरीश गुप्ता के बेंच का बहिष्कार जारी रखा. हालांकि उनके बेंच पर मामले की सुनवाई हुई. इस सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट के न्यायाधीश गिरीश गुप्ता ने बहिष्कार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस प्रकार से कोई राजनीतिक पार्टी जब बंद बुलाती है तो […]
विज्ञापन
कोलकाता. कलकत्ता हाइ कोर्ट के वकीलों ने शुक्रवार को भी न्यायाधीश गिरीश गुप्ता के बेंच का बहिष्कार जारी रखा. हालांकि उनके बेंच पर मामले की सुनवाई हुई. इस सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट के न्यायाधीश गिरीश गुप्ता ने बहिष्कार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस प्रकार से कोई राजनीतिक पार्टी जब बंद बुलाती है तो सभी लोग उसमें शामिल नहीं होते हैं. सिर्फ एक ग्रुप बंद का समर्थन करता है इसी प्रकार की स्थिति है. यहां भी एक ग्रुप ने उनकी बेंच का बहिष्कार किया है.
शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने उस मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में जाने की अनुमति मांगी और न्यायाधीश ने इसकी अनुमति दे दी.
गौरतलब है कि बुधवार को हाइकोर्ट में वकीलों के एक समूह ने न्यायाधीश पर र्दुव्यवहार का आरोप लगाते हुए उनकी बेंच का बहिष्कार करने का फैसला किया था और गुरुवार से वह इस बेंच में मामले की सुनवाई के दौरान नहीं पहुंच रहे. इस संबंध में कलकत्ता हाइ कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव राणा मुखर्जी ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से मुख्य न्यायाधीश मंजुला चेल्लूर को पत्र लिखा है कि जब तक वह बार से माफी नहीं मांगते, वकील उनकी अदालत में नहीं जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










