ePaper

विस समिति ने ली याचिकाओं की अनुपालन रिपोर्ट

Updated at : 18 Jul 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
विस समिति ने ली याचिकाओं की अनुपालन रिपोर्ट

फोटो – मनोज वरीय संवाददाता, भागलपुर विधानसभा की याचिका समिति ने शनिवार को परिसदन में विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. समिति के सभापति बरियारपुर के विधायक शैलेश कुमार ने विधानसभा से आयी याचिकाओं के अनुपालन संबंधी रिपोर्ट विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों से ली. बैठक में कुछ विभाग द्वारा निर्धारित फार्मेट में रिपोर्ट […]

विज्ञापन

फोटो – मनोज वरीय संवाददाता, भागलपुर विधानसभा की याचिका समिति ने शनिवार को परिसदन में विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. समिति के सभापति बरियारपुर के विधायक शैलेश कुमार ने विधानसभा से आयी याचिकाओं के अनुपालन संबंधी रिपोर्ट विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों से ली. बैठक में कुछ विभाग द्वारा निर्धारित फार्मेट में रिपोर्ट जमा नहीं किया गया था.उन्हें रविवार सुबह रिपोर्ट समर्पित करने को कहा गया. रविवार को भी अधिकारियों के साथ समिति के सदस्य बैठक करेंगे. उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली. शहर की खराब सड़कों पर संज्ञान लेते हुए विधायक श्री कुमार ने पथ निर्माण मंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाने व विभाग के प्रधान सचिव को भी इसकी वस्तुस्थिति से अवगत कराने की बात कही. बैठक में अपर समाहर्ता हरिशंकर प्रसाद, डीआरडीए निदेशक राम ईश्वर सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola