ePaper

चाईबासा की युवती से 86 हजार की ठगी

Updated at : 18 Jul 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा की युवती से 86 हजार की ठगी

लॉटरी में बाइक निकालने के नाम पर एकाउंट में डलवायी राशि बिहार के मुजफ्फपुर से संचालित खातों में डाली गयी राशि छह के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज संवाददाता, चाईबासा चाईबासा के हरिगुटू में रहकर पढ़ाई कर रही कुमारडुंगी कुशमुंडा निवासी सोनी हेस्सा ने जालसालों में 86 हजार रुपये ठग लिये है. यह ठगी […]

विज्ञापन

लॉटरी में बाइक निकालने के नाम पर एकाउंट में डलवायी राशि बिहार के मुजफ्फपुर से संचालित खातों में डाली गयी राशि छह के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज संवाददाता, चाईबासा चाईबासा के हरिगुटू में रहकर पढ़ाई कर रही कुमारडुंगी कुशमुंडा निवासी सोनी हेस्सा ने जालसालों में 86 हजार रुपये ठग लिये है. यह ठगी युवती के नाम पर लॉटरी के निकलने की बात बताकर की गयी. युवती के मोबाइल नंबर पर दो अप्रैल से चार जुलाई के बीच बार-बार फोन आया जिसमें उन्हें लॉटरी प्राइज के रूप में बाइक निकलने की बात बतायी गयी. मोबाइल नंबर 7549522713, 8083294325 से आये फोन पर बताया गया कि लॉटरी का प्राइज लेने के लिए उन्हें कुछ रकम जमा करानी होगी. इसके लिए सोनी को एकाउंट नंबर भी दिया गया. इस तरह तीन माह की अवधि मंे अलग-अलग एकाउंट में रुपये डलवाये गये. इस तरह कुल छह लोगों के एकाउंट में जालसाजों ने सोनी से लगभग 86 हजार रुपये डलवा लिया. बाद में सोनी को ठगे जाने का अहसास हुआ. इसके बाद एकाउंट को खंगाला गया तो सभी एकाउंट बिहार के मुजफ्फरपुर में संचालित हो रहे है. सोनी ने मुफ्फसिल थाना में शुक्रवार को मनीष कुमार, आदित्य चौहान, गयाकुल अंसारी, तैयब अंसारी, अशोक किस्कु, संजय कुमार सिंह पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola