ePaper

चार प्रधानाध्यापक पर होगी कार्रवाई : बीइइओ

Updated at : 29 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
चार प्रधानाध्यापक पर होगी कार्रवाई : बीइइओ

बीआरसी केंद्र में गुरु गोष्ठीनौडीहा(पलामू). सोमवार को नामुदाग के बीआरसी केंद्र में गुरू गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें बीइइओ रामनाथ श्रमिक ने वैसे प्रधानाध्यापकों के वेतन पर रोक लगा दी है, जिनके द्वारा वित्तीय वर्ष 2008 से लेकर 2014-15 तक असैनिक कार्य पूरा नहीं किया गया था. बीइइओ श्री श्रमिक ने बताया कि नौडीहा […]

विज्ञापन

बीआरसी केंद्र में गुरु गोष्ठीनौडीहा(पलामू). सोमवार को नामुदाग के बीआरसी केंद्र में गुरू गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें बीइइओ रामनाथ श्रमिक ने वैसे प्रधानाध्यापकों के वेतन पर रोक लगा दी है, जिनके द्वारा वित्तीय वर्ष 2008 से लेकर 2014-15 तक असैनिक कार्य पूरा नहीं किया गया था. बीइइओ श्री श्रमिक ने बताया कि नौडीहा प्रखंड में बड़े पैमाने पर सरकार ने विद्यालय भवन निर्माण, शौचालय निर्माण का पैसा प्रधानाध्यापक के खाते में भेजी थी, मगर न भवन का निर्माण हुआ और न ही शौचालय का निर्माण हुआ. जबकि सचिव ने राशि की निकासी कर ली. श्री श्रमिक ने बताया कि 10 जुलाई तक सचिव पैसा वापस नहीं करते हैं, तो 10 जुलाई के बाद प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है. जिस विद्यालय का भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है, उनमें उमवि पोखराहा में चार लाख, 37 हजार, 500, उमवि ललगडा में 5 लाख, 56 हजार, रायबार में तीन लाख, 40 हजार, चोरडंडा में एक लाख, 62 हजार, सिलदाग खुर्द में पांच लाख, 56 हजार की निकासी कर ली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola