बिजली-सड़क की मांग को लेकर सड़क जाम....ओके

फोटो :-खलारी. बिजली-सड़क की मांग को लेकर प्रगतिनगर, चानक धौड़ा व नया धौड़ा के ग्रामीणों नेे कांग्रेस नेता राजन सिंह के नेतृत्व में केडी आंबेडकर चौक को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफारमर जल जाने से प्रगतिनगर, चानक धौड़ा व नया धौड़ा में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है. केडी आंबेडकर […]
फोटो :-खलारी. बिजली-सड़क की मांग को लेकर प्रगतिनगर, चानक धौड़ा व नया धौड़ा के ग्रामीणों नेे कांग्रेस नेता राजन सिंह के नेतृत्व में केडी आंबेडकर चौक को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफारमर जल जाने से प्रगतिनगर, चानक धौड़ा व नया धौड़ा में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है. केडी आंबेडकर चौक से शहीद चौक व ओवरब्रिज जानेवाली सड़क जर्जर हो चुकी है. राजन सिंह ने कहा कि जब तक समस्या का स्थायी हल नहीं निकल जाता, सड़क जाम रहेगा. समाचार लिखे जाने तक केडी-रांची मार्ग जाम था. आंदोलन में राजेश सिंह, विक्की सिंह, बाबू खान, जहीर अंसारी, रवि उरांव, अजय गुप्ता, प्रकाश कुजूर, दिलीप महतो, भोला राम, रवि राम, राकेश ठाकुर, अरुण यादव आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




