टिस्को में नौकरी के नाम पर 70 हजार ठगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर: खुद को टाटा स्टील का अधिकारी बताकर मानगो के 45 युवक-युवतियों को टाटा स्टील में डाटा ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपये की ठगी की गयी. रविवार की सुबह 11 बजे करीब 10 युवक कदमा थाना पहुंचे. उन्होंने ठगी करने वाले कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर तीन निवासी आशीष कुमार शर्मा […]
विज्ञापन
जमशेदपुर: खुद को टाटा स्टील का अधिकारी बताकर मानगो के 45 युवक-युवतियों को टाटा स्टील में डाटा ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपये की ठगी की गयी.
रविवार की सुबह 11 बजे करीब 10 युवक कदमा थाना पहुंचे. उन्होंने ठगी करने वाले कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर तीन निवासी आशीष कुमार शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. युवकों ने बताया कि आशीष टाटा स्टील अंतर्गत हाइ-टेक इंजीनियरिंग कंपनी में ठेका कर्मी है. सूचना पाकर डीएसपी अमर कुमार पांडेय पहुंचे. उन्होंने लिखित आवेदन देने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया.
दिसंबर में लिये थे रुपये. भुक्तभोगी संजीव कुमार दास व विजय कुमार सिंह ने बताया कि आशीष कुमार ने खुद को टाटा स्टील का अधिकारी बताकर बेरोजगारों को अपने जाल में फंसाया. दिसंबर 2014 में युवक-युवती से 1500 से दो हजार रुपये लिये. सभी को दो माह बाद सेफ्टी कार्ड की फोटो-कॉपी बनाकर दी गयी. असली सेफ्टी कार्ड बाद में देने की बात कही. युवकों को आशीष पर संदेह हुआ. पता करने पर सेफ्टी कार्ड फरजी निकला. इसके बाद युवक आशीष कुमार के घर पहुंचे. वहां आशीष नहीं मिला. आशीष के परिवार वालों ने वहां से भगा दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










