चीन में तूफान से 29 लोगों की मौत

Published at :25 Sep 2013 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
चीन में तूफान से 29 लोगों की मौत

बीजिंग : दक्षिणी चीन के ग्वांगदोंग प्रांत में आए तूफान उसागी से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है.स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि तटीय इलाके शानवेई शहर में तूफान आने के बाद प्रांत के 5.3 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया.गत 22 सितंबर को आए तूफान से 92.3 लाख लोग प्रभावित […]

विज्ञापन

बीजिंग : दक्षिणी चीन के ग्वांगदोंग प्रांत में आए तूफान उसागी से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है.स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि तटीय इलाके शानवेई शहर में तूफान आने के बाद प्रांत के 5.3 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया.गत 22 सितंबर को आए तूफान से 92.3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. इस तूफान में 1.52 लाख हेक्टेयर फसल नष्ट हो गई है और 15 हजार मकान भी तबाह हुए हैं.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान 2.9 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है.एजेंसी ने कहा कि तूफान के कारण शांतोउ और शानवेई शहरों में बिजली तथा पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई.शियामेन-शेनझेन रेलवे लाइन के शानवेई खंड में एक निर्माण स्थल पर आठ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए.शानवेई शहर में पीपुल्स अस्पताल के अध्यक्ष यू जेनअर ने कहा कि पानी की आपूर्ति में कमी की वजह से इलाज प्रभावित होने पर एक कर्मचारी की कल अस्पताल में मौत हो गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola