बोलेरो चालक ने ट्रेन यात्री से की छिनतई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनेमा हॉल के समीप वाहन चालक ने मारपीट का भय दिखाकर चार हजार रुपये की छिनतई कर ली. पीड़ित संजय दास बांका जिला के फूलीडुमर स्थित गडीजोर गांव का रहने वाला है. संजय ने बताया कि वह पंजाब में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है तथा गुरुवार की […]
विज्ञापन
जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनेमा हॉल के समीप वाहन चालक ने मारपीट का भय दिखाकर चार हजार रुपये की छिनतई कर ली. पीड़ित संजय दास बांका जिला के फूलीडुमर स्थित गडीजोर गांव का रहने वाला है.
संजय ने बताया कि वह पंजाब में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है तथा गुरुवार की देर रात हावड़ा-अमृतसर मेल से जसीडीह स्टेशन पर उतरा था. स्टेशन से बाहर निकलने के बाद उसे एक बोलेरो चालक ने बांका उसके घर तक छोड़ने की बात कह कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया व बांका के लिए निकला.
इस दौरान बोलेरो चालक ने सिनेमा हॉल मोड़ के पोखर के समीप संजय दास से जबरन चार हजार रुपये लेकर उसे उसी स्थान पर उतार कर फरार हो गया. घटना को लेकर पीड़ित ने आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी देने के बाद उसे गाड़ी चालक के बारे में बताया गया. साथ ही घटना को लेकर जसीडीह थाना को भी जानकारी दी गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










